scriptयहां विधायक जी का दावा धराशायी! स्कूल में सफाई नहीं होती, हैंडपम्प की हालत भी खराब | Rajasthan Election 2018: Adarsh Nagar MLA Ashok Parnami | Patrika News

यहां विधायक जी का दावा धराशायी! स्कूल में सफाई नहीं होती, हैंडपम्प की हालत भी खराब

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2018 03:34:11 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Ashok Parnami
– अश्विनी भदौरिया
पांच साल पहले जब जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुनकर विधानसभा भेजा था तो उनसे इतनी सी उम्मीद तो की थी कि मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। पांच साल में कितने बदले हमारे विधानसभा क्षेत्र, यह जानने के लिए आदर्शनगर क्षेत्र में पड़ताल की। इस दौरान कई जगह विकास का दावा धराशायी नजर आया…
आदर्शनगर में विधायक अशोक परनामी का मकान है। आसपास चमचमाती सडक़ें बताती हैं कि क्षेत्र में विकास तो हुआ है, लेकिन काफी हिस्सा इससे अछूता भी रह गया है।

ड्रेनेज: घाटगेट के आसपास सीवरेज सिस्टम फेल है। लोग परेशान होते हैं। जवाहरनगर में भी स्थिति ठीक नहीं।
पानी: राजा पार्क, आदर्श नगर और आस-पास के इलाकों में सफाई ठीक दिखी, लेकिन दिल्ली रोड की कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।

सफाई: घर-घर कचरा संग्रहण के बाद भी खुले में कचरा पड़ा रहता है। इससे व्यापारियों में भी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि दिन में 11 बजे के बाद कचरा उठता है। इससे परेशानी होती है।
शिक्षा: वेदपुरी में सरकारी स्कूल का ***** हाल दिखाई दिया। घाटगेट स्थित प्राथमिक विद्यालय में गंदगी की वजह से बच्चे परेशान रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो