scriptRajasthan Election 2018: 91 में से 20 पार्षदों ने मांगे टिकट, मिला सिर्फ एक को ही, ये मार ले गए बाजी | Rajasthan Election 2018: Ashok Lahoti Candidate from Sanganer Seat | Patrika News

Rajasthan Election 2018: 91 में से 20 पार्षदों ने मांगे टिकट, मिला सिर्फ एक को ही, ये मार ले गए बाजी

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2018 11:43:46 am

Submitted by:

dinesh

Rajasthan Election 2018: अब तक 4 पार्षद ही पहुंच पाए विधानसभा…

election rajasthan
जयपुर। नगर निगम के 91 पार्षदों में से 20 ने विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए टिकट मांगे, इनमें से सिर्फ एक को टिकट मिल पाया है। केवल महापौर Ashok Lahoti टिकट लाने में कामयाब हो पाए हैं। शेष 19 पार्षदों को निराशा ही हाथ लगी है।
नगर निगम से अब तक चुनिंदा पार्षद ही विधानसभा (Rajasthan Election 2018) की सीढिय़ां चढ़ पाए हैं। निगम बनने के बाद से अब तक महज 4 पार्षद ही विधायक बन पाए हैं। पहले निगम बोर्ड के महापौर रहे मोहनलाल गुप्ता विधायक बने, जो इस बार भी अपनी परम्परागत सीट किशनपोल से मैदान में हैं। दूसरे बोर्ड में पार्षद रहे सुरेंद्र पारीक भी विधानसभा की सीढिय़ां चढ़ चुके हैं। इस बार वह हवामहल से मैदान में हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और इस बार फिर आदर्शनगर से चुनाव लड़ रहे अशोक परनामी भी महापौर रह चुके हैं। वहीं, महापौर रहीं शील धाभाई ने भी विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिलीं। पार्षद रहीं अर्चना शर्मा और विक्रम सिंह शेखावत ने भी पिछले विस चुनाव में भाग्य आजमाया लेकिन जीत नहीं पाए। इस बार अर्चना शर्मा कांग्रेस से, विक्रम सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
टिकट मांगने वाले भाजपा में ज्यादा
टिकट मांगने वाले पार्षद भाजपा के ज्यादा हैं। हवामहल व सांगानेर सीट पर कई पार्षद टिकट की दावेदारी कर रहे थे। गौरतलब है कि लाहोटी को भाजपा ने राज्य की हॉट सीटों में शामिल सांगानेर से मैदान में उतारा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो