scriptराजस्थान का रण: जयपुर की इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार, भाजपा की पहली सूची में मंत्री सर्राफ और राजपाल सिंह के नहीं हैं नाम | Rajasthan election 2018: BJP announce first list of candidates in raj. | Patrika News

राजस्थान का रण: जयपुर की इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार, भाजपा की पहली सूची में मंत्री सर्राफ और राजपाल सिंह के नहीं हैं नाम

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2018 11:10:26 am

Submitted by:

Mridula Sharma

— पहली सूची में जयपुर में सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित, मालवीय नगर और झोटवाड़ा सीट पर फिलहाल निर्णय नहीं

jaipur

राजस्थान का रण: जयपुर की इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार, भाजपा की पहली सूची में मंत्री सर्राफ और राजपाल सिंह को नहीं मिला टिकट

जयपुर. 7 दिसम्बर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 131 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश की राजनीति में खासी हलचल मच गई है। सूची जारी होते ही कहीं आतिशबाजियां होने लगी तो कहीं मिठाइयां बंटने लगी, लेकिन इस बीच सूची में अपने नाम का इंतजार कर रहे कई बड़े मंत्रियों और नेताओं को मायूसी हाथ लगी। पहली सूची में इनका नाम नहीं आने के साथ ही सियासी अटकलें भी तेज हो गई है।
भाजपा की पहली सूची में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ व उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का नाम नहीं है। पार्टी ने फिलहाल मालवीय नगर से सर्राफ, झोटवाड़ा से राजपाल सिंह शेखावत और बगरू से कैलाश वर्मा के टिकटों को हरी झंडी नहीं दी है। जबकि सांगानेर को लेकर भी फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया गया है। यहां से घनश्याम तिवाड़ी विधायक है। उनकी जगह पार्टी को नया उम्मीदवार बनाना है।

मालवीय नगर से ये हैं दावेदार
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कालीचरण सर्राफ के अलावा भाजपा की सुमन शर्मा ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। भाजपा की ओर से चलाए गए अभियान रायशुमारी के दौरान सुमन शर्मा ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश की थी। इस बीच अशोक गर्ग का नाम भी सामने आया था। सर्राफ भाजपा सरकार में चिकित्सा मंत्री रहे हैं और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन विवादों ने उनकी छवि को खासा नुकसान पहुंचाया है।

झोटवाड़ा से ये हैं दावेदार
झोटवाड़ा से भाजपा के राजपाल सिंह शेखावत प्रबल दोवदार दिख रहे थे, लेकिन उद्योग मंत्री का नाम भी पहली सूची में नहीं आने से कयास तेज हो गए हैं। दरअसल झोटवाड़ा क्षेत्र के मतदाताओं की शेखावत के प्रति नाराजगी को देखते हुए पार्टी आलाकमान अन्य विकल्प भी देख रहा है। झोटवाड़ा से भाजपा के टिकट पर शेखावत के अलावा संतोष, नारायण व भवानी सिंह ने भी दावेदारी पेश की है।

जयपुर में इन्हें मिला टिकट
जयपुर जिले की घोषित दस उम्मीदवारों में से आधा दर्जन शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें आदर्श नगर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सिविल लाइंस से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ किशनपोल से लगातार चुनाव जीत रहे मोहनलाल गुप्ता, हवामहल से विधायक सुरेन्द्र पारीक और आमेर से मामूली अंतर से पराजित हुए सतीश पूनिया को एक बार फिर से मौका दिया गया है। वहीं विद्याधर नगर से दिवंगत पूर्व उपराष्ट्रपति के दामाद नरपत सिंह राजवी पर ही पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की शाहपुरा सीट पर विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, चौमू से रामलाल शर्मा, फूलेरा से निर्मल कुमावत और विराटनगर से डॉ. फूलचंद भिंडा चुनाव में उतरेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो