scriptराजस्थान चुनाव 2018: माहौल बनाने में जुटे भाजपा के स्टार प्रचारक, यहां जानिए कौन कहां लगाएगा ताकत | Rajasthan Election 2018: BJP star campaigners rally date in rajasthan | Patrika News

राजस्थान चुनाव 2018: माहौल बनाने में जुटे भाजपा के स्टार प्रचारक, यहां जानिए कौन कहां लगाएगा ताकत

locationजयपुरPublished: Nov 25, 2018 07:19:05 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयासों में जुट गए हैं।

pm modi
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयासों में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय तथा राज्य के नेता राज्य के मतदाताओं को लुभाने के लिए जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारक : कौन कहां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी :
26 नवंबर को प्रात: 11.00 बजे भीलवाड़, दोपहर 12.50 बजे डूंगरपुर के आसपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित बैणेश्वर धाम तथा एवं अपराह्न 3.15 बजे कोटा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे :
26 नवंबर को प्रात: 11 बजे बीकानेर जिले के नापासर, दोपहर 12.20 बजे छतरगढ़, दोपहर 1.30 बजे श्रीगंगानगर जिले के रावला, दोपहर 3.20 बजे हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी, सायं 4.45 बजे पीलीबंगा, सायं 6.15 बजे श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
अमित शाह :
27 नवंबर को प्रात: 11.05 बजे जालोर, दोपहर 12.35 बजे सिरोही, दोपहर 2.25 बजे पाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं 4.20 बजे उदयपुर आयोजित रोड शो में भाग लेंगे।

राजनाथ सिंह :
26 नवंबर को प्रात: 11.00 बजे धौलपुर जिले की राजाखेड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.20 बजे बसेड़ी, दोपहर 2.30 बजे जयपुर के पावटा एवं सायं 4.10 बजे आमेर के ग्राम मानपुरा माचेड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम जयपुर में करेंगे। 27 नवंबर को प्रात: 10 बजे जयपुर स्थित होटल मैरिएट में प्रेसवार्ता। प्रात: 11.20 बजे खेतड़ी (झुंझुनूं), दोपहर 1.30 बजे नोखा (बीकानेर) में, सायं 4 बजे जैसलमेर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
अरुण जेटली : 27 नवंबर को प्रात: 11 बजे जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर एक बजे जयपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

योगी आदित्यनाथ:
26 नवंबर को प्रात: 10.10 बजे नागौर जिले के मकराना, प्रात: 11.35 बजे सीकरे जिले के फतेहपुर, दोपहर 1.20 बजे चूरू जिले के रतनगढ़, दोपहर 2.30 बजे बीकानेर जिले के डूंगरगढ़, सायं 4.25 बजे जैसलमेर जिले के पोकरण में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम पोकरण में करेंगे। 27 नवंबर को प्रात: 11.05 बजे अलवरे जिले के तिजारा, दोपहर 12.10 बजे भरतपुर जिले के नगर, दोपहर 1.10 बजे अलवर जिले के रामगढ़, दोपहर 2.10 बजे मालाखेड़ा में, अपराह्न 3.10 बजे थानागाजी, सायं 4.20 बजे जयपुर जिले की आमेर विधानसभा क्षेत्र के जालसू में आयोजित आमसभाओं को संबोधित करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो