scriptकांग्रेस से महेश जोशी को टिकट देने पर बिगड़े बृजकिशोर शर्मा, ऐसे निकाली भड़ास, देखें वीडियो | Rajasthan election 2018 : brijkishor sharma comment on mahesh joshi | Patrika News

कांग्रेस से महेश जोशी को टिकट देने पर बिगड़े बृजकिशोर शर्मा, ऐसे निकाली भड़ास, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2018 07:44:44 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

brij kishor sharma

कांग्रेस से महेश जोशी को टिकट देने पर बिगड़े बृजकिशोर शर्मा, ऐसे निकाली भड़ास, देखें वीडियो

जयपुर। कांग्रेस की ओर से शनिवार तक जयपुर शहर की शेष रही चार विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। टिकट से वंचित रहने के बाद हवामहल से दावेदारी कर रहे बृजकिशोर शर्मा ने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाकर विरोध जताया। हवामहल विधानसभा पर पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा पर पूर्व सांसद महेश जोशी भारी पड़े। जिसके चलते बृजकिशोर को बेटिकट ही रहना पड़ा।
अब बृजकिशोर ने कहा..जो 5 लाख से ज्यादा से हारा, उसे मिला टिकट

किशनपोल या विद्याधर नगर से टिकट नहीं मिलने से खफा हुई ज्योति खंडेलवाल के पूर्व सांसद महेश जोशी पर निशाना साधा था। शनिवार को पीसीसी पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि उनके परिवार ने 70 साल पार्टी की सेवा की है। लेकिन अब पार्टी ने ऐसे नेता को टिकट दिया है, जो लोकसभा का सदस्य रहते हुए लोकसभा का चुनाव 5 लाख 40 हजार मतों से हारे। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का विरोध जायज है। उन्होंने यहां आकर अपना विरोध जता दिया है। जहां तक उनका सवाल है, वे पार्टी छोडऩे वाले नहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो