scriptघर-घर जाकर वोट मांगेंगी CM, सांसद और विधायक भी करेंगें लोगों से अपील | Rajasthan Election 2018: CM Raje to Vote Appeal From Beneficiaries | Patrika News

घर-घर जाकर वोट मांगेंगी CM, सांसद और विधायक भी करेंगें लोगों से अपील

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2018 09:41:56 am

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Raje
जयपुर। लाभार्थियों को रिझाने के लिए भाजपा पूरी तरह फील्ड में नजर आएगी। मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, विधायक, सांसद, पार्षद और कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वोट की अपील करेंगे। योजनाओं से जुड़ी प्रकाशित सामाग्री भी बांटेंगे।
इस दौरान लाभार्थियों के घरों पर कमल का निशान लगाया जाएगा। अभियान 2 नवम्बर से शुरू होगा, जो 3 दिन तक चलेगा। मंत्री, विधायक, पार्षद से लेकर हर कार्यकर्ता 10-10 लाभार्थियों के घर जाएंगे। उन्हें मतदानस्थल तक लाने का जिम्मा भी उठाएंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयपुर में लाभार्थी के घर पहुंचेंगी। हालांकि अभी सूची फाइनल होनी बाकी है। लाभार्थियों को देने के लिए मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के हस्ताक्षर वाले पत्र छपवाए गए हैं। इनमें राज्य-केंद्र सरकार की योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन का जिक्र किया गया है। साथ ही वोट की अपील की जाएगी। हर जिला इकाई को ये पत्र पहुंचाए जा रहे हैं।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि लाभार्थियों को घर-घर जाकर योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसमें खुद मुख्यमंत्री भी शामिल होंगी और कुछ लाभार्थियों के घर जाएंगी। अभियान के दौरान विधायक, सांसद, पार्षद आदि सभी सक्रिय रहेंगे, जिन्हें लाभार्थियों की सूची दी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो