script

शहर की चार सीट, दावेदार अनेक, दिग्गज के साथ नए दावेदार संकट में

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2018 08:49:32 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

congress

शहर की चार सीट, दावेदार अनेक, दिग्गज के साथ नए दावेदार संकट में

विकास जैन / जयपुर। शहर की छह सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिए। अभी तक हुई घोषणा से चुनावी समीकरण पिछले चुनाव की तरह ही नजर आ रहे हैं, लेकिन शहर के कुछ दिग्गजों पर टिकट कटने का खतरा भी दिख रहा है। बची हुई सीटों पर दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई है। पार्टी अब चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी। ऐसे में कांग्रेस में शहर की राजनीति से जुड़े तीन बड़े नेताओं को तो टिकट से वंचित होना ही पड़ेगा।

अभी तक कांग्रेस ने चार सीटों में से एक पर मुस्लिम, एक पर वैश्य, एक पर राजपूत और एक आरक्षित सीट से प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। शेष सीटों में सांगानेर सीट पर कई ब्राहम्ण दावेदार हैं। इसी तरह हवामहल और मालवीय नगर सीट पर भी ब्राहम्ण दावेदार मुख्य में हैं। आदर्श नगर सीट पर मुस्लिम और एक पंजाबी दावेदार अभी तक कतार में हैं। वहीं वैश्य वर्ग से ज्योति खंडेलवाल भी अभी टिकट की उम्मीद में है।
कांग्रेस के ये बडे नेता यहां से कतार में

हवामहल : कांग्रेस से यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा और पूर्व सांसद महेश जोशी टिकट के दावेदार हैं। ब्रज किशोर इस सीट से एक बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन गत चुनाव में उन्हें हार मिली थी। महेश जोशी के किशनपोल से चुनाव लडऩे की चर्चा थी, लेकिन यहां पहले की तरह इस बार भी अमीन कागजी को लाया गया है। अब चार दीवारी क्षेत्र में एक सीट बची है, जबकि दावेदार दो बचे हुए हैं।
मालवीय नगर : चारदीवारी के बाहर मालवीय नगर और सांगानेर पर भी प्रत्याशी तय नहीं किया गया। यहां पीसीसी उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा और राजीव अरोडा का नाम चर्चा में है। अर्चना शर्मा ने यहां से एक बार ही चुनाव लडा है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
सांगानेर : पार्टी ने अभी शहर की हॉट सीट सांगानेर से भी प्रत्याशी तय नहीं किया है। यहां स्थानीय कई नेता कतार में हैं। विधायक घनश्याम तिवाड़ी के सामने पार्टी ने वर्ष 2008 में ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए पंडित सुरेश मिश्रा को उतारा था, लेकिन वे सीट पार्टी के खाते में लाने में सफल नहीं हुए। गत चुनाव में संजय बाफना को उतारा तो हार का अंतर और अधिक बढ़ गया। इस बार पार्टी फिर ब्राह्मण कार्ड खेल सकती है। यहां से अभी तक स्थानीय दावेदारों में हारे हुए दोनों प्रत्याशियों के अलावा पुष्पेन्द्र भारद्वाज, बद्री नारायाण व बद्री बागड़ा शामिल हैं। महेश जोशी के सांगानेर आने की चर्चा ने स्थानीय दावेदारों की धड़कन बढ़ा दी है। पार्टी ने अभी तक वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है।

आदर्श नगर : आदर्श नगर से राजीव अरोड़ा को टिकट मिल सकता है। अरोड़ा वर्ष 2008 में मालवीय नगर से चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आदर्श नगर में पार्टी अभी तक मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है। हालांकि दोनों बार उन्हें भी हार देखनी पड़ी। इस बार यहां रणनीति में बदलाव किया जा सकता है। यहां पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक भी कतार में है।
ज्योति खंडेलवाल : किशनपोल और विद्याधर नगर से दावेदार थीं। दोनों ही जगह प्रत्याशी घोषित, लेकिन टिकट नहीं मिला। अब शहर की किसी भी सीट से टिकट लेने को तैयार है।

ट्रेंडिंग वीडियो