scriptराम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं : डॉ. महेश शर्मा | rajasthan election 2018 ram mandir issue | Patrika News

राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं : डॉ. महेश शर्मा

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 07:25:33 pm

Submitted by:

hanuman galwa

कहा, कांग्रेस बताए कि वह राममंदिर चाहती है या नहीं

जयपुर। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. महेश शर्मा ने कहा है कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मद्दा नहीं है। उन्होंंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी आस्था है।
प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा का राम मंदिर के मुदïदे पर कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वह राम मंदिर चाहती है या नहीं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस नेतृत्व को बौना बताते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में हम विकास तथा सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अभी तक न तो प्रत्याशी तय कर पाई है और न ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनभागीदारी तथा विकास के रास्ते देश को आगे ले जाने का विजन रखते है। इसी विजन के आधार पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। 12 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं की यह पार्टी संस्कृति के पोषक के रूप में काम करती है।
भाजपा राज में सैलानी बढ़े
उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्ष में पर्यटन की दृष्टि से देश 65वें स्थान पर था, पिछले 5 वर्ष में लम्बी छलांग लगाकर यह 40वें स्थान पर आया है। विश्व में पर्यटन के क्षेत्र में 4 से 5 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। इन परिस्थितियों में भी देश में यह आंकड़ा 12 से 16 प्रतिशत का है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्ष में प्रदेश में 20.23 करोड़ देसी-विदेशी पर्यटक राजस्थान आए, जबकि कांग्रेस की सरकार के समय 5 वर्ष में केवल 14 करोड़ पर्यटक यहां आए। पिछले 5 वर्ष में पर्यटक स्थलों के विकास व संरक्षण पर प्रदेश में 139 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि कांग्रेस की सरकार के समय 5 वर्ष में केवल 36 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए।
बजरी खनन पर मध्यम मार्ग
राजस्थान में बजरी खनन पर रोक के सवाल पर केंद्रीय मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय ने रोक लगाई है। इस मामले पर मध्यम मार्ग तलाशा जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य भी नहीं रुके और पर्यावरण को भी किसी रूप में कोई क्षति नहीं पहुंचे। राज्य तथा केंद्र के बीच इस मुद्दे को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है। शीघ्र ही इसका समाधान होने की उम्मीद है।
मुस्लिम सर्वाधिक सुरक्षित
मुस्लिम को टिकट नहीं देने और हिंदू कार्ड के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती है। भाजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं की राय से उम्मीदवार तय करती है। अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद के पैरोकार की ओर से सुरक्षा मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम जितने भारत में सुरक्षित और स्वतंत्र है, उनके किसी पड़ोसी देश में भी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो