7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व महापौर विष्णु लाटा भाजपा में शामिल, जोशी बोले-गहलोत सरकार को सबक सिखाएंगे

भाजपा में कांग्रेस से नेताओं का आना जारी है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया की उपस्थिति में बुधवार को जयपुर के पूर्व महापौर विष्णु लाटा ने वापस भाजपा का दामन थाम लिया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 08, 2023

पूर्व महापौर विष्णु लाटा भाजपा में शामिल, जोशी बोले-गहलोत सरकार को सबक सिखाएंगे

पूर्व महापौर विष्णु लाटा भाजपा में शामिल, जोशी बोले-गहलोत सरकार को सबक सिखाएंगे

भाजपा में कांग्रेस से नेताओं का आना जारी है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया की उपस्थिति में बुधवार को जयपुर के पूर्व महापौर विष्णु लाटा ने वापस भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस नेता सुनीता भाटी, राजस्थान नाथ समाज प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी महेश नारायण शर्मा, आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मांड्या, जनरल सेक्रेटरी कांग्रेस कमेटी अनीता शर्मा ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा सैंकड़ों की संख्या में लाटा समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर जोशी ने कहा कि इन्हें नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास है, इसलिए भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। यह लोग राजस्थान की गहलोत सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। पांच साल से परेशान जनता को इस गहलोत सरकार से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कल की ही घटना देखें और उसे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। जयपुर में नरेना के बस स्टैंड पर खड़ी महिला को अगवा कर गैंगरेप किया। जोशी ने कहा कि जिनकी कोई गारंटी नहीं उनको गारंटी देने की कोई अधिकार नहीं गारंटी तो मोदी की है जो कहते हैं वह करते हैं।

कांग्रेस की प्रतिष्ठा समाप्त हो गई है

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा समाप्त हो गई है। कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। राजस्थान की जनता इन्हें समझती है। जनता ने इन्हें उखाड़ फेंकने का निर्णय कर लिया है। शेखावात ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार झूठी गारंटी जनता को देती है। जिस तरह यह सब लोग और नेता भाजपा के परिवार में शामिल हुए हैं, इससे भाजपा की शक्ति और क्षमता और बढ़ेगी और चुनाव की वैतरणी में प्रचंड ताकत के साथ भाजपा आने वाली है।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे को सौंपी राजपाल सिंह शेखावत को मनाने की जिम्मेदारी

भाजपा छोड़ कांग्रेस में चले गए थे लाटा

लाटा ने 2019 में महापौर चुनाव के दौरान बगावत करके चुनाव लड़ा था। जिसके चलते भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मनोज भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद लाटा ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। लाटा सांगानेर विधानसभा से सक्रिय थे और कांग्रेस से टिकट के दावेदार भी थे। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला, जिसके चलते वो वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग