scriptRajasthan Election 2023 BJP will stop division of Hindu votes on Muslim dominated seats | Rajasthan Election: मुस्लिम सीटों पर भाजपा की आक्रामक रणनीति, अब ये दिग्गज नेता संभालेंगे कमान | Patrika News

Rajasthan Election: मुस्लिम सीटों पर भाजपा की आक्रामक रणनीति, अब ये दिग्गज नेता संभालेंगे कमान

locationजयपुरPublished: Nov 02, 2023 07:22:57 am

Submitted by:

Kirti Verma

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा ने मुस्लिम बहुल सीटों के लिए आक्रामक रणनीति तैयार की है। इन सीटों पर जीत के लिए पार्टी हिन्दू वोटों के 'डायवर्जन' को रोकने का काम करेगी।

election

भवनेश गुप्ता

Rajasthan Assembly Election 2023 भाजपा ने मुस्लिम बहुल सीटों के लिए आक्रामक रणनीति तैयार की है। इन सीटों पर जीत के लिए पार्टी हिन्दू वोटों के 'डायवर्जन' को रोकने का काम करेगी। यहां प्रचार का काम देश में हिन्दुत्व की पताका फहरा रहे नेताओं को दिया जाएगा। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा और साध्वी निरंजन ज्याेति को सूची में शामिल कर रहे हैं। यहां सभा, राेड शो में इन नेताओं की सबसे ज्यादा भागीदारी होगी। वैसे मुस्लिम बहुल सीटों की संख्या 40 है, लेकिन इनमें से 18 सीट पर ज्यादा फोकस होगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.