Rajasthan Politics : जयपुर में जेपी नड्डा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की हुई लॉन्चिंग
जयपुरPublished: Jul 16, 2023 01:59:51 pm
Nahi Sahega Rajasthan : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए है। जहा उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। अब इसके बाद जयपुर के पास बिलवा में चंदन वाटिका में जेपी नड्डा चुनावी शंखनाद करेंगे। गहलोत सरकार के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की लॉन्चिंग की गई।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Rajasthan Election 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा की हर कोशिश है कि किसी तरह राजस्थान में कमल खिला दे। इसी के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 16 जुलाई को जयपुर पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। सीपी जोशी और राजेंद्र राठौड ने भी स्वागत किया। चुनाव सह प्रभारी नितिन पटेल भी जयपुर पहुंचे है। इसके बाद जेपी नड्डा की कार के साथ वसुंधरा राजे और सीपी जोशी कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए।
इसके बाद जेपी नड्डा ने राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की बिलवा की चंदन वाटिका में लॉन्चिंग की।नहीं सहेगा राजस्थान अभियान प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में शुरू होगा। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। 1 अगस्त को जयपुर में बड़े प्रदर्शन के साथ 'नहीं सहेगा राजस्थान' का समापन होगा।