scriptRajasthan Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट 8 करोड़पति और 1 पर आपराधिक केस | Rajasthan election 2018- BJP second list of 8 millionaires | Patrika News

Rajasthan Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट 8 करोड़पति और 1 पर आपराधिक केस

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 12:25:19 pm

Submitted by:

santosh

भाजपा की Rajasthan Election 2018 के लिए दूसरी लिस्ट के 31 नामों में से मौजूदा विधायकों सहित वर्ष 2013 के चुनाव लड़ चुके 11 प्रत्याशियों के 2013 के हलफनामें को स्कैन किया गया।

bjp

भाजपा में विरोध का बवंडर

जयपुर। भाजपा की राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2018) के लिए दूसरी लिस्ट के 31 नामों में से मौजूदा विधायकों सहित वर्ष 2013 के चुनाव लड़ चुके 11 प्रत्याशियों के 2013 के हलफनामें को स्कैन किया गया।
इन 11 प्रत्याशियों में से 8 करोड़पति हैं यानि 73 फीसदी। एक पर आपराधिक केस है। यानि 8 फीसदी दागी। 11 प्रत्याशियों में से 5 ने अपना पेशा व्यापार, 2 ने खेती तो 2 पूर्व कर्मचारी और एक ने फोटोकॉपी की दुकान बताई। शिक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो 6 प्रत्याशी पोस्टग्रेजुएट, एक ग्रेजुएट, एलएलबी, एक पीएचडी और एक 12वीं तक पढ़ा है।
बुजुर्ग और युवा दोनों के कटे टिकट
दूसरी लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ से विधायक से बुजुर्ग विधायक किसनाराम (83 वर्ष) का टिकट कट गया है। हालांकि 85 वर्षीय कैलाश मेघवाल को पहली लिस्ट में शहापुरा से टिकट मिला था। बीकानेर जिले से दूसरे बुजुर्ग विधायक गोपाल जोशी (82 वर्ष) को बीकानेर पश्चिम सीट से टिकट मिला है। बुजुर्ग विधायक के साथ ही अनूपगढ़ से युवा विधायक शिमला बावरी (40 वर्ष) को भी टिकट नहीं मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो