scriptRajasthan Election- भाजपा के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, बांदीकुई से रामकिशोर सैनी प्रत्याशी घोषित | Rajasthan election- bjp third list of candidates | Patrika News

Rajasthan Election- भाजपा के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, बांदीकुई से रामकिशोर सैनी प्रत्याशी घोषित

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2018 01:58:20 pm

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

bjp

bjp

जयपुर। Rajasthan Election 2018- भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बांदीकुई से एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामकिशोर सैनी को उम्मीदवार बनाया है। सवाई माधोपुर से आशा मीणा को मैदान में उतारा गया है।
मालूम हो कि इससे पहले भाजपा 162 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं कांग्रेस 152 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। दोनों ही पार्टी की सूची आने के बाद नाराज नेताओं टिकट कटने वाले नेताओं की बगावत का सिलसिला जारी है।
पूरी सूची—
1. करणपुर से सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
2. जमवारामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा
3. तिजारा से संदीप दायमा
4. बानसूर से महेंद्र यादव
5. थानागाजी से रोहिताश शर्मा
6 बांदीकुई से रामकिशोर सैनी
7. सवाईमाधोपुर से आशा मीणा
8. निवाई से रामसहाय वर्मा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो