जयपुरPublished: Oct 14, 2023 07:37:24 am
Kirti Verma
Rajasthan Assembly Election : कांग्रेस में दावेदारों के पैनल तैयार करने के लिए ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर मांगे गए आवेदनों पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम को कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई।
जयपुर। Rajasthan Assembly Election : कांग्रेस में दावेदारों के पैनल तैयार करने के लिए ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर मांगे गए आवेदनों पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम को कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब 1 घंटे चली बैठक में इस बार नया प्रयोग करते हुए प्रत्याशी चयन का अधिकार पार्टी हाईकमान पर छोड़े जाने को लेकर सिंगल लाइन का कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ।