scriptRajasthan Election : Younus Khan to contest as independent candidate | Rajasthan Elections 2023 : वसुंधरा राजे के करीबी नेता यूनुस खान हुए बागी, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव | Patrika News

Rajasthan Elections 2023 : वसुंधरा राजे के करीबी नेता यूनुस खान हुए बागी, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

locationजयपुरPublished: Nov 04, 2023 06:35:55 pm

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन लिस्ट जारी कर 184 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हालांकि, तीसरी लिस्ट में पार्टी ने डीडवाना से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले यूनुस खान का टिकट काट दिया। पार्टी ने खान की जगह जितेंद्र सिंह जोधा को डीडवाना से टिकट दिया है।

Younus Khan
Younus Khan

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन लिस्ट जारी कर 184 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हालांकि, तीसरी लिस्ट में पार्टी ने डीडवाना से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले यूनुस खान का टिकट काट दिया। पार्टी ने खान की जगहजितेंद्र सिंह जोधा को डीडवाना से टिकट दिया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज यूनुस ने पार्टी से बगावत करते हुए शनिवार को डीडवाना से निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया। उन्होंने शनिवार को डीडवाना में बड़ी संख्या में समर्थकों के बीच चुनाव लडऩे की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट में 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.