scriptकांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था: राजे | rajasthan gaurav yatra | Patrika News

कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था: राजे

locationजयपुरPublished: Sep 11, 2018 11:29:47 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राजस्थान गौरव यात्रा: चूरू में सभा, हमने मजबूत इच्छाशक्ति से प्रदेश का विकास किया

कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था: राजे

कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था: राजे

चूरू. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी में लाकर छोड़ दिया था, लेकिन हमने सत्ता में आते ही इस स्थिति को सुधारा है। राजे ने ये बात मंगलवार को चूरू में गौरव यात्रा के तहत आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ने ५० साल तक शासन किया। यदि वे चाहते तो राजस्थान को विकसित प्रदेश बना सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं किया। कांग्रेस की सरकार प्रदेश पर ढाई लाख करोड़ और बिजली कंपनियों पर ८० हजार करोड़ रुपए का कर्जा छोड़कर गई थी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इनका असली मुखौटा पहचानें।
हम भीख का कटोरा लेकर नहीं घूमे

राजे ने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बगैर करारा कटाक्ष किया। राजे ने कहा कि बीमारू राज्य को विकसित करने के लिए हमें भीख का कटोरा लेकर घूमते हुए नहीं देखा होगा। जब भाजपा सत्ता में आई तो प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। आज प्रदेश हर क्षेत्र में अव्वल है।
एक साल में साढ़े छह हजार स्कूल क्रमोन्नत
राजे ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में प्रदेश के साढ़े छह हजार स्कूलों को क्रमोन्नत किया है। शिक्षा का स्तर सुधरा है। अब प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में भी देश में अव्वल बनाएंगे। राजे ने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को २० घंटे बिजली दी जा रही है। किसानों का कर्ज माफ करने का काम केवल भाजपा सरकार ने किया। हमने मजबूत इच्छाशक्ति से प्रदेश का विकास किया है।
राजनीति का हवाई जहाज नहीं उड़ा सकते पायलट
पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पायलट नौसिखियां हैं। वे हवाई जहाज तो उड़ा सकते हैं लेकिन राजनीति का हवाई जहाज वे नहीं उड़ा सकते। यह तो क्रैश ही होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो