भाजपा की ओर से 16 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, सरपंच, जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत चुनाव के सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पंचायत समिति प्रभारी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति के पास या अन्य जगह पर बैठकर सांकेतिक उपवास करेंगे।
जारी होगा आरोप पत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि 17 दिसम्बर को भाजपा की ओर से सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाएगा। कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बाल तस्करी, आर्थिक आपातकाल एवं कांग्रेस द्वारा किए गए बेरोजगार नौजवानों, किसानों से किए गए वादे को पूर्ण न करने पर कांग्रेस सरकार के 52 सप्ताह पूर्ण होने पर 52 आरोपों के साथ यह आरोप पत्र जारी होगा। इसी दिन प्रदेशभर के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा 365 मीटर पैदल मार्च करके सरकार की नाकामियों की आम जनता के बीच जाकर जानकारी देगी।