राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर काला दिवस मनाएगी भाजयुमो
राजस्थान सरकार के दो साल 17 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। सरकार एक ओर सादगी से अपना दो साल का जश्न मना रही है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएगी। भाजयुमो की ओर से पूरे प्रदेशभर में सरकार का पुतला फूंककर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगा जाएगा।

जयपुर।

जयपुर शहर में भी भाजयुमो की ओर से विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। सुबह 11 बजे सिविल लाइन फाटक पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश कार्यालय से रैली के रूप में कार्यकर्ता सिविल लाइन फाटक तक पहुंचेंगे। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने प्रदर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को शहर और भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ़ करने का जो वादा किया गया उसमे राज्य की कांग्रेस सरकार विफल रही और केवल सत्ता के सुख भोग रही है। इन्हीं नीतियों को लेकर भाजपा काला दिवस मनाकर सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज