scriptराज्यपाल कल्याण सिंह बोले- ‘हम सभी BJP कार्यकर्ता, मोदी ही बनने चाहिए अगले प्रधानमंत्री’ | Rajasthan Governor Kalyan Singh controversial statement on PM Modi | Patrika News

राज्यपाल कल्याण सिंह बोले- ‘हम सभी BJP कार्यकर्ता, मोदी ही बनने चाहिए अगले प्रधानमंत्री’

locationजयपुरPublished: Mar 25, 2019 12:42:34 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Rajasthan Governor Kalyan Singh controversial statement on PM Modi

Rajasthan Governor Kalyan Singh controversial statement on PM Modi
https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जयपुर।

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। एक ताज़ा बयान में कल्याण सिंह ने कहा है कि हम चाहते हैं की मोदी जी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बने। संवैधानिक पद पर रहते हुए सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में विवाद गहरा गया है।
ये बोले कल्याण सिंह
दरअसल, राज्यपाल कल्याण सिंह का ये बयान उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान 23 मार्च को दिया गया है। इसका वीडियो एक समाचार एजेंसी ने सोमवार को जारी किया है जिसके बाद मामला प्रकाश में आया है।
सिंह ने मीडिया को एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”हम सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस नाते से हम जरूर चाहेंगे कि भारतीय जनता पार्टी विजयी हो। हम चाहेंगे कि एक बार फिर से केंद्र में मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनें। मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए आवश्यक है। समाज के लिए आवश्यक है। आपकी भावनाओं को देखते हुए इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहना चाहता।”
गौरतलब है कि कल्याण सिंह पहले भी अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर विवादों में रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह की उनकी प्रतिक्रिया ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है कर दिया है।
दरअसल, शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रत्याशी चयन को लेकर विवाद चल रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के सामने प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। काफी देर बाद भी नारेबाजी बंद नहीं होने पर कल्याण सिंह आवास के बाहर निकल आये और हाथ हिलाते हुए विरोध-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।
इसके बाद उन्होंने कहा कि हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इस नाते से हम जरूर चाहेंगे कि भाजपा विजयी हो और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनें। उनका प्रधानमंत्री बनना देश व समाज के लिए आवश्यक है। हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने जो निर्णय कर दिया, उसका सम्मान करें और स्वीकार करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो