script‘स्वाइन फ़्लू’ चर्चाओं के बीच राज्यपाल कल्याण सिंह की पोती की शादी कल, कई स्कूलों-दुकानों को करवाया बंद | Rajasthan Governor Kalyan Singh in Aligarh to attend marriage ceremony | Patrika News

‘स्वाइन फ़्लू’ चर्चाओं के बीच राज्यपाल कल्याण सिंह की पोती की शादी कल, कई स्कूलों-दुकानों को करवाया बंद

locationजयपुरPublished: Mar 06, 2018 02:24:25 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

शहर के तकरीबन 20 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यही नहीं कई दुकानों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

kalyan singh
जयपुर/ आगरा।

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पोती की शादी के मद्देनज़र पूरे अलीगढ़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। शादी वीवीआईपी है लिहाज़ा इसमें शरीक होने वाले अतिथियों की फहरिस्त भी वीवीआईपी है। सूत्रों के अनुसार इस शादी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , गृहमंत्री राजनाथ सिंह , यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के शरीक होने की संभावना है।

वहीं जानकारी के अनुसार इन वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने के लिए सुरक्षा के ख़ास बंदोबस्त किये गए हैं। प्रशासन यहां किसी तरह की चूक बरतना नहीं चाहता लिहाज़ा शहर के तकरीबन 20 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यही नहीं कई दुकानों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

अलीगढ़ जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि आयोजन स्थल के आस- वीवीआईपी रुट पर पड़ने वाले स्कूलों और दुकानों को बंद रखने को कहा गया है। ताकि जाम जैसी स्थिति नहीं बने। अफसरों का कहना है कि शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम इसलिए भी किये गए हैं क्योंकि यहां राष्ट्रपति न सिर्फ कल्याण सिंह की पोती की शादी में शामिल होंगे, बल्कि वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगें।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ शहर वीवीआईपी मूवमेंट होने की वजह से सुरक्षा का ज़िम्मा एडीजी और एसपी स्तर के अफसरों पर है। ये पुलिस अफसर पिछले कई दिनों से इस आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये हुए हैं।

वैलेंटाइन डे को हुई थी सगाई
राज्यपाल कल्याण सिंह की पोती की सगाई बिते 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। उस दौरान भी राजपाल कल्याण सिंह सहित कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे थे। कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू की बेटी पूर्णिमा की शादी भाजपा नेता व रियल स्टेट कारोबारी श्योराज सिंह के बेटे प्रवीण राज सिंह के साथ हो रही है।

राज्यपाल कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा सिंह के पिता राजवीर सिंह एटा से सांसद हैं तो वहीं पूर्णिमा के भाई सन्दीप सिंह शिक्षा राज्यमंत्री हैं। सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया की चार संतानों में संदीप कुमार सिंह सबसे बड़े हैं। वे प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री हैं। इनसे छोटी पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह व सबसे छोटे सौरभ सिंह हैं।

पूर्णिमा एमबीए पास कर चुकी हैं। शादी समारोह बुधवार 7 मार्च को स्थानीय रॉयल रेजीडेंसी व मस्कट फॉर्म हाउस में रखा गया है।


… इधर अलीगढ़ रवाना हुए राज्यपाल
स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट में विरोधाभास के बीच राज्यपाल कल्याण सिंह मंगलवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वे अपनी पोती की शादी में शामिल होंगे। राजभवन के सूत्रों ने दावा किया है कि उनमें स्वाइन फ्लू के प्रारंभिक लक्षण नहीं पाए गए हैं।
इधर, राज्यपाल कल्याण सिंह की स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट में विरोधाभास होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। जांच रिपोर्ट पॉजीटिव है या नेगेटिव है, इसकी जांच के लिए राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी भी बना दी है। कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
kalyan singh
राजभवन में कर्मचारियों-सुरक्षाकर्मियों की स्क्रीनिंग
सोमवार दोपहर के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम राजभवन पहुंची और वहां मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की स्क्रीनिंग के बाद जांच के लिए 46 नमूने लिए गए। राज्यपाल के एडीसी आईपीएस अधिकारी जय यादव को खांसी और जुकाम होने पर दवाई दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो