scriptराजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2019: महेंद्र शांडिल्य बने हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष | Rajasthan high court bar association election 2019 result | Patrika News

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2019: महेंद्र शांडिल्य बने हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष

locationजयपुरPublished: Oct 19, 2019 09:06:22 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए शनिवार को मतगणना हुई। जिसमें महेंद्र शांडिल्य को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

महेंद्र शांडिल्य हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष, अंशुमान सक्सेना बने महासचिव
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए शनिवार को मतगणना हुई। जिसमें महेंद्र शांडिल्य को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं महासचिव पद पर अंशुमान सक्सेना और उपाध्यक्ष पद पर सारिका चौधरी, शशांक अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना के दौरान कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया। मतदान के दौरान एक प्रत्याशी के पास दो मतपत्र मिलने के उपजे विवाद के चलते मतगणना में करीबन दो घंटे की देरी हो हुई।
राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में आम दिनों से ज्यादा हलचल थी। शुरूआत में मतगणना होगी या नहीं यही सवाल उठता रहा। बाद में कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना शुरू करने का फैसला किया गया। इसी के साथ पदाधिकारियों की मतगणना पर विवाद बना रहा। जहां शुक्रवार को महासचिव पद के अलावा सभी पदों पर मतगणना का फैसला किया गया था वहीं आज महासचिव उम्मीदवारों ने सभी की गणना एक साथ करवाने की मांग रखी। जिस पर चुनाव समिति ने एक साथ मतगणना का फैसला किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस का जाब्ता तैनात रखा।
होली जैसा माहौल
चुनाव परीणाम की घोषणा के साथ ही विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों ने मालाओं से लाद दिया और दीपावली के माहौल में जमकर एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर खुशियों को इजहार किया।
मतगणना में हुई देरी
मतदान के दिन महासचिव पद के एक प्रत्याशी के पास दो मतपत्र मिले थे। जिसकी वजह से विवाद हो गया था और शुक्रवार को महासचिव पद की मतगणना स्थगित करने का फैसला किया गया था लेकिन अन्य प्रत्याशियों की मांग पर पदों की मतगणना का फैसला किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते मतगणना करीबन दो घंटें दूरी से हुई।

ये हुए विजयी
अध्यक्ष— महेंद्र शांडिल्य,
महासचिव— अंशुमान सक्सेना,
उपाध्यक्ष — सारिका चौधरी, शशांक अग्रवाल
संयुक्त सचिव — मानसिंह मीणा,
कोषाध्यक्ष — सौरभ दुबे,
सांस्कृतिक सचिव — सुषमा पारीक
पुस्तकालय सचिव — नीरज कुमार मिश्रा
संयुक्त पुस्तकालय सचिव हितेश कुमार बागड़ी

कार्यकारिणी सदस्य
सियाराम शर्मा, संदीप जैन, राजेन्द्र शर्मा, राज शर्मा, अशोक कुमार यादव, रोहन जैन, योगेश कुमार गुप्ता विजयी घोषित किए गए। वहीं रोहित चौधरी और वीरेंद्र सिंह के बीच टाई हो गया। वीरेंद्र सिंह के दावेदारी वापस लेने के बाद रोहित चौधरी को विजयी घाेषित किया गया। कार्यकारिणी के लिए कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनमें से आठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए चुने जाने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो