script10 साल बाद 200 से अधिक पदों पर पदोन्नतियां | RAJASTHAN HOUSING BOARD ENGINEERS PROMOTION | Patrika News

10 साल बाद 200 से अधिक पदों पर पदोन्नतियां

locationजयपुरPublished: Jun 24, 2020 07:22:11 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राजस्थान आवासन मंडल (हाउसिंग बोर्ड) (Rajasthan Housing Board) में वर्षों से लम्बित विभिन्न संवर्गों की बुधवार को पदोन्नतियां (Promotions) की गई। इनमें 134 परियोजना अभियन्ता वरिष्ठ को आवासीय अभियन्ता के पद पर और 34 आवासीय अभियन्ताओं (engineers) को उप आवासन आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया।

10 साल बाद 200 से अधिक पदों पर पदोन्नतियां

10 साल बाद 200 से अधिक पदों पर पदोन्नतियां

10 साल बाद 200 से अधिक पदों पर हुई पदोन्नतियां
– हाउसिंग बोर्ड में हुई इंजीनियरों की पदोन्नतियां
– 134 आवासीय अभियन्ता और 34 उप आवासन आयुक्त के पदों पर हुई पदोन्नतियां

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल (हाउसिंग बोर्ड) (Rajasthan Housing Board) में वर्षों से लम्बित विभिन्न संवर्गों की बुधवार को पदोन्नतियां (Promotions) की गई। इनमें 134 परियोजना अभियन्ता वरिष्ठ को आवासीय अभियन्ता के पद पर और 34 आवासीय अभियन्ताओं (engineers) को उप आवासन आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि उप आवासन आयुक्त के पदों पर वर्ष 2013-14 से वर्ष 2017-18 तक रिव्यू डीपीसी की गई। इसमें 23 आवासीय अभियन्ताओं को उप आवासन आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके साथ वर्ष 2018-19 से वर्ष 2020-21 तक नियमित डीपीसी की गई। इसमें 11 आवासीय अभियन्ताओं को उप आवासन आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। इसी तरह परियोजना अभियन्ता वरिष्ठ के पद पर कार्यरत 32 लोगों को आवासीय अभियन्ता के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके साथ-साथ वर्ष 2010-11 से वर्ष 2020-21 तक की नियमित डीपीसी कर 102 परियोजना अभियन्ताओं को संबंधित वर्षों में आवासीय अभियन्ताओं के पद पर पदोन्नत किया गया।
अन्य संवर्ग के पदों पर भी होगी पदोन्नतियां

आवासन आयुक्त ने बताया कि राजस्थान आवासन मण्डल में वर्षों से इंजीनियर्स की पदोन्नतियां नही हो रही थी। इंजीनियर्स ने अपनी पीडा उनके सामने रखी, तो उन्होंने कार्मिक शाखा को पदोन्नति में आ रही बाधाओं का निस्तारण कर शीघ्र पदोन्नति करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने बताया कि मण्डल में कार्यरत विभिन्न संवर्ग के कार्मिकों को इसी सप्ताह डीपीसी कर पदोन्नतियां की जायेगी। इनमें वरिष्ठ लेखाधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी- प्रथम, कनिष्ठ लेखाकार, निजी सचिव, सहायक नगर नियोजक, सहायक आवासन अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, नगर नियोजक सहायक, कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ प्रारूपकार जैसे पदों पर पदोन्नतियां की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो