scriptएक आइडिया से हाउसिंग बोर्ड पर धनवर्षा | Rajasthan housing board gets huge response after rate cut. | Patrika News

एक आइडिया से हाउसिंग बोर्ड पर धनवर्षा

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2019 06:48:21 pm

कभी हाउसिंग बोर्ड के मकानों के लिए लंबी कतार लगती थी। लेकिन फिर मंदी की मार ऐसी पड़ी कि बोर्ड के मकान खरीदारों को तरस गए। लेकिन, अब सूरत बदल रही है और ई-नीलामी के जरिए विभाग ने दो चरणों में 295 मकान बेच दिए हैं। यह संभव हुआ है एक आइडिया से, जिसमें बोर्ड ने मकानों की कीमतें आधी करके बोली लगा दी है।

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा 50 फीसदी तक की छूट पर किए जा रहे ई-ऑक्शन कार्यक्रम के द्वितीय चरण को भी अपार सफलता मिली है। इस चरण में मंडल की ओर से 3 जिलों के 127 मकान व फ्लैट बेचे गए। इस ऑक्शन से मंडल को 18 करोड़ 6 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि दूसरे चरण में ईडब्लूएस के मकान और फ्लैटों की संख्या अधिक थी।
छह शहरों में हुई ई नीलामी
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा के मुताबिक अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, नसीराबाद, चूरू और सीकर शहर में दूसरे चरण का ई-ऑक्शन कार्यक्रम 9 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इसका पहला चरण 30 सितंबर को शुरू हुआ था, जो कि 7 अक्टूबर, 2019 तक चला।
पहले चरण में कमाए 42 करोड़ से ज्यादा
इस पहले चरण में 168 सम्पत्तियां ई-ऑक्शन के द्वारा बेची गई, जिससे मंडल को 42 करोड़ 66 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस तरह मंडल द्वारा दो चरणों में 295 आवास बेचे गए, जिससे 60 करोड़ 74 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
तीसरे चरण में जयपुर और आसपास
अरोड़ा ने बताया कि ई-ऑक्शन का तीसरा चरण 14 नवंबर, 2019 को शुरू होगा। इस चरण में जयपुर के इंदिरा गांधी नगर, कोटपुतली और दौसा में अवस्थित 547 आवासों को ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचा जाएगा।
छूट का फायदा उठाने की अपील
अरोड़ा ने आमजन से अपील की है कि वे इस ऑक्शन में भाग लेकर मंडल की ओर से जा रही छूट का फायदा उठाते अपने लिए सस्ते, वादमुक्त और अच्छे लोकेशन पर आवास खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंडल का ई-ऑक्शन कार्यक्रम 18 नवंबर, 2019 तक जारी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो