उन्होंने बताया कि आने वाले मानसून में यहां पर विशाल स्तर पर पौधारोपण होगा। पौधारोपण में हम आम जनता, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ेंगे। कई संस्थाओं ने अपनी तरफ से पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रस्ताव भी दे दिए हैं। निरीक्षण के दौरान राजस्थान आवासन मण्डल के अध्यक्ष भास्कर ए. सावंत और आवासन आयुक्त पवन अरोडा सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
आयुक्त पवन अरोडा ने बताया कि यहां पर थीम बेस्ड प्लांटेशन होगा। इस पार्क में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 21 हजार पेड/पौधे लगाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 40 हजार झाड़ियां और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे।