पहले पंजीयन कराओ, फिर पौधे लगाओ
राजस्थान आवासन मंडल (Rajasthan Housing Board) ने मानसरोवर सिटी पार्क (City Park) में पौधारोपण (Plantation) के लिए ‘आरएचबी ग्रीन' अभियान शुरू किया है। सिटी पार्क में पौधे लगाने के लिए ‘आरएचबी ग्रीन' एप पर पंजीयन कराना जरूरी है। इसके लिए राजस्थान आवासन मंडल ने पंजीयन शुरू कर दिया है। वहीं सिटी पार्क में दूसरे दिन रविवार को पौधारोपण को लेकर लोगों में उत्साह भी नजर आया।

पहले पंजीयन कराओ, फिर पौधे लगाओ
— मानसरोवर के सिटी पार्क में पौधे लगाने के लिए अभियान शुरू
— हाउसिंग बोर्ड ने शुरू किया ‘आरएचबी ग्रीन' अभियान
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल (Rajasthan Housing Board) ने मानसरोवर सिटी पार्क (City Park) में पौधारोपण (Plantation) के लिए ‘आरएचबी ग्रीन' अभियान शुरू किया है। सिटी पार्क में पौधे लगाने के लिए ‘आरएचबी ग्रीन' एप पर पंजीयन कराना जरूरी है। इसके लिए राजस्थान आवासन मंडल ने पंजीयन शुरू कर दिया है। वहीं सिटी पार्क में दूसरे दिन रविवार को पौधारोपण को लेकर लोगों में उत्साह भी नजर आया। बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित सिटी पार्क में पौधे लगाने पहुंचे।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क मानसरोवर में बड़ी संख्या में पौधारोपण कर लोगों ने ‘आरएचबी ग्रीन' अभियान में अपना योगदान दिया। पार्क में दो स्लॉटों में सुबह 8 से 10 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन पहले शनिवार को सिटी पार्क में पौधारोपण का शुभारंभ किया था। रविवार को यहां पौधारोपण करने वालों में उत्साह नजर आया। अब लोग शनिवार और रविवार को पौधारोपण कर सकते है। हालांकि यहां पौधारोपण के लिए लोगों को पहले ‘आरएचबी ग्रीन' मोबाइल एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कोविड 19 चलते एक दिन में करीब 100 लोगों को ही पौधा रोपण के लिए अनुमति दी जाएगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज