आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के शुरूआती दो माह में ही बुधवार नीलामी उत्सव में 847 सम्पत्तियां बिकी है, इससे 112 करोड़ रूपए का राजस्व मिला है। इनमें जयपुर वृत्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय में 258 आवासों का बेचान कर 41 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया गया है। जोधपुर वृत्त में भी इस वित्तीय वर्ष में 358 सम्पत्तियां बेचकर 41 करोड़ 62 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया गया है।
कहां कितनी सम्पत्तियां बेची
— कोटा वृत्त में 26 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 2 करोड़ 22 लाख का राजस्व मिला
— बीकानेर वृत्त में 116 सम्पत्तियां बिकी, जिससे 12 करोड 97 लाख का राजस्व मिला
— उदयपुर वृत्त में 77 सम्पत्तियां बिकी, जिससे 11 करोड 87 लाख की कमाई हुई
— अलवर वृत्त में 12 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 2 करोड़ 58 लाख का राजस्व मिला
अब तक कमाए 3 हजार 120 करोड
आवासन आयुक्त अरोडा ने बताया कि मंडल ने अपनी अधिशेष सम्पत्तियों को बेचने के लिए बुधवार नीलामी उत्सव योजना शुरू की, जिसके सार्थक परिणाम आए। विगत 3 वर्षों में मण्डल ने 12146 आवासीय और 2291 व्यावसायिक सम्पत्तियों को बेचा है, इससे 3 हजार 120 करोड का राजस्व प्राप्त किया है।