scriptहाइवे निर्माण में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, गडकरी का गृह प्रदेश महाराष्ट्र नंबर वन | Rajasthan is second in country in national highway construction | Patrika News

हाइवे निर्माण में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, गडकरी का गृह प्रदेश महाराष्ट्र नंबर वन

locationजयपुरPublished: Sep 29, 2020 02:33:22 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

देश में तेजी से नेशनल हाइवे निर्माण हो रहे हैं। इसमें केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का गृह प्रदेश महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान आ गया है।

highway.jpg

MP wrote a letter to NCL to build main road between MP and UP

शादाब अहमद/नई दिल्ली। देश में तेजी से नेशनल हाइवे निर्माण हो रहे हैं। इसमें केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का गृह प्रदेश महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान आ गया है। वहीं भाजपा शासित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य हाइवे निर्माण में पिछड़ गए हैं। इसके अलावा भाजपा के गठबंधन वाले बिहार में हाइवे निर्माण की गति खासी धीमी बनी हुई है। यहां पिछले एक साल में सिर्फ 197 किलोमीटर लंबाई में ही हाइवे बन सका है।
देशभर में 2019-20 में 10 हजार 237 किलोमीटर हाइवे का निर्माण हुआ। इसमें से करीब एक चौथाई अकेले महाराष्ट्र में हुआ है। जहां 2422 किलोमीटर हाइवे बनाया गया है। जबकि 1018 किलोमीटर लंबे हाइवे निर्माण के साथ राजस्थान दूसरे नंबर पर है। भाजपा शासित मध्यप्रदेश हाइवे निर्माण में सुस्त बना हुआ है। इस अवधि में 714 किलोमीटर लंबे हाइवे का निर्माण हुआ है। इसी तरह कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के हाल ज्यादा खराब है। जहां एक साल के दौरान सिर्फ 198 किलोमीटर लंबे हाइवे ही बन सके हैं।
बिहार में चुनाव, सडक़ निर्माण में फिसड्डी
बिहार में जदयू और भाजपा के गठबंधन की सरकार है। अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं। हाइवे निर्माण में बिहार के हाल खराब है। पिछले तीन साल के दौरान सिर्फ 900 किलोमीटर हाइवे का निर्माण ही हो सका है।
देशभर में चल रही 5.83 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं
देशभर में इस समय 5 लाख 83 हजार 280 करोड़ रुपए की 1668 सडक़ परियोजनाएं चल रही है। सबसे अधिक परियोजनाएं महाराष्ट्र में चल रही है।

हाइवे निर्माण की स्थिति (किलोमीटर में)
राज्य…… 2017-18… 18-19…19-20

महाराष्ट्र…1345…2293…2422

राजस्थान…1075…728…1018

मध्यप्रदेश…594…829…714

छत्तीसगढ़…522…397…198

बिहार…370…333…197

यूपी…694…882…694

गुजरात… 189…303…292


हाइवे निर्माण की वर्तमान में चल रही परियोजनाएं
(राशि करोड़ रुपए में)
प्रदेश…संख्या…किलोमीटर … राशि
महाराष्ट्र…305…10323……102667

राजस्थान…74…4502……36952

मध्यप्रदेश…66…2691……31106

छत्तीसगढ़…45…1897……10316

बिहार… 77…2473……26008

यूपी …77…3755……39823

गुजरात …54…1749……33297

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो