scriptमास्क और सेनेटाइजर की बढ़ती मांग अब पूरी कर रहा जेल विभाग | Rajasthan jail department | Patrika News

मास्क और सेनेटाइजर की बढ़ती मांग अब पूरी कर रहा जेल विभाग

locationजयपुरPublished: Mar 31, 2020 11:35:51 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

na virus update in Rajasthan

Jail

टोंक. जेल में जाते बंदी।


जयपुर
मास्क और सेनेटाइजर की बढ़ती मांग के बीच अब इसकी कमी को पूरा करने के लिए जेल विभाग ने भी शुरूआत कर दी है। जेलों में जो मास्क और सेनेटाइजर बन रहे थे उन्हें अब जनता की पहुंच में ला दिया गया है। जयपुर जेल से इसे बेचने का काम शुरू कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने मास्क की कीमत आठ रुपए और 100 एमएल सेनेटाइजर की बोतल की कीमत पचास रुपए तय की है। ये सामान घाटगेट स्थित जयपुर सेंट्रल जेल के नजदीक ही बनी जेल शॉप से खरीदा जा सकता है। जेल डीजी एनआरके रेड्डी ने बताया कि दस से भी ज्यादा जेलों और ओपन जेलों में मास्क और सेनेटाइजर बनाने का काम कई दिनों से चल रहा है। मास्क सबसे पहले जेल के बंदियों को दिया गया और उसके बाद जेल में काम करने वाले कार्मिकों को दिए गए। बीस हजार से भी ज्यादा मास्क तो जेल में ही बांटे जा चुके हैं और अब इनका निर्माण लगातार जारी है। जेल में बनने वाले कॉटन के अच्छे किस्म के कपडे से इन मास्क को बनाया जा रहा है। साथ ही अच्छी किस्म के उत्पादों से सेनेटाइजर बनाए जा रहे हैं। लोगों के लिए ये नियमानुसार जेल शॉप से उपलब्ध हैं। इनको कई सरकारी एजेंसियों को भी दिया जा रहा है।

बंदियों को छोड़ने पर भी विचार चल रहा, सरकार की परमिशन बाकि
जेल अफसरों का कहना है कि करीब पंद्रह सौ बंदियों को छोड़ने को लेकर भी विचार चल रहा है। सरकार की ओर से अनुमति का इंतजार है। बंदियों को छोडने के लिए जो गाइडलाइन सरकार की ओर से आई थी उस गाइड लाइन के अनुसार बंदियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। इन बंदियों को एक महीने से चालीस दिन के लिए छोड़ा जा सकता है। लेकिन इनका एक शहर से दूसरे शहर या राज्य में भेजने को लेकर सरकार की ओर से तैयारी की जानी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो