scriptअभी बुक करा लीजिए रावण, दशहरे पर नहीं मिलेगा दशानन, जाने इस बार ऐसा क्यों | Rajasthan ka ran : festival politics in dashara | Patrika News

अभी बुक करा लीजिए रावण, दशहरे पर नहीं मिलेगा दशानन, जाने इस बार ऐसा क्यों

locationजयपुरPublished: Oct 04, 2018 08:41:57 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan ka ran

अभी बुक करा लीजिए रावण, दशहरे पर नहीं मिलेगा दशानन, जाने इस बार ऐसा क्यों

जयपुर। दशहरा के त्यौहार में कुछ ही दिन शेष है। इसके चलते शहर में जगह-जगह पर रावण की मंडियां लगनी शुरू हो गई। शहर में रावण बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव का असर रावण निर्माण के कार्य पर भी चल रहा है। शहर में अभी से ही रावणों की बुकिंग शुरू हो गई है। इसके चलते इस बार कारीगर बड़े पैमाने पर रावण के पुतले बना रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनावों के चलते दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशी दशहरे पर अधिक से अधिक रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने अभी से रावण की बुकिंग शुरू कर दी है। कार्यकर्ता और प्रत्याशी अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक रावण दहन कराकर अपना प्रचार प्रसार करना चाह रहे हैं। इसके चलते रावण के पुतले पहले से बड़े और आकर्षक बनवाए जा रहे हैं।
सीधा जनसंपर्क का साधन
मानसरोवर स्थित किसान धर्म कांटा में सजी रावण मंडी में नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक दल के कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे क्षेत्र में रावण दहन के लिए हमने अभी तक 50 से अधिक रावण बुक करा दिए हैं। ऐसे कार्यक्रमों में आम लोगों की काफी भागीदारी रहती है। इससे सीधा मतदाता से जनसंपर्क भी हो जाएगा।
एडवांस बुक हो रहे हैं रावण
मानसरोवर स्थित किसान धर्म कांटा में रावण बनाने वाले कारीगर ने बताया कि इस बार काम बहुत अधिक है। पिछले साल के मुकाबले अभी तक दोगुने से अधिक आॅर्डर आ चुके हैं। इसके चलते हमें दिन—रात काम करना पड़ रहा है। पिछले साल बारिश होने से आधे से ज्यादा रावण खराब हो गए थे और नुकसान झेलना पड़ा था। लेकिन इस बार उसकी पूर्ति हो जाएगी।
आम लोगों को हो सकती हैं परेशानी
सहकार मंडी पर रावण बनाने वाले एक कारीगर ने बताया कि रावण की एडवांस बुकिंग के चलते देर से आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिक मांग के चलते इस बार रावण पहले की अपेक्षा कुछ महंगा भी मिलेगा। इस मंडी में सबसे छोटा रावण दो फिट का है और सबसे बड़ा लगभग 35 फीट का है।
यह है कीमत
1500 रुपए से शुरू है पुतले की कीमत
10—13 हजार रुपए है 25 फीट ऊंचे पुतले की कीमत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो