scriptRajasthan Kota road accident, newly married bike rider dies | सात दिनों में सूखी भी नहीं थी दुल्हन के हाथ की मेहंदी, 21 साल के दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत | Patrika News

सात दिनों में सूखी भी नहीं थी दुल्हन के हाथ की मेहंदी, 21 साल के दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत

locationजयपुरPublished: Feb 09, 2023 03:09:11 pm

Submitted by:

Amit Purohit

राजस्थान के कोटा में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया है। एक 21 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सात दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी पीहर गई हुई थी।

kota.jpg

महज सात दिन पहले गाजियाबाद की एक लड़की से शादी रचा कर जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाला कोटा का 21 वर्षीय युवक राज सोनी उसे हमेशा के लिए अकेला छोड़ गया है। वह जल्द ही अपनी नवविवाहिता को लेने अपनी ससुराल गाजियाबाद जाने वाला था, लेकिन नई नवेली दुल्हन का यह इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा। बुधवार को कोटा के दादाबाड़ी रोड़ पर एक सड़क हादसे मे युवक की जान चली गई है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.