scriptराजस्थान के इतिहास में पहली बार, एक साथ 65 महिलाएं बनेंगी निकाय प्रमुख | Rajasthan Local bodies election 2019, 65 women to become chief | Patrika News

राजस्थान के इतिहास में पहली बार, एक साथ 65 महिलाएं बनेंगी निकाय प्रमुख

locationजयपुरPublished: Oct 21, 2019 11:14:47 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

राजस्थान के इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है जब रिकॉर्ड एक साथ 65 महिलाएं निकाय प्रमुख बनेगी। दरअसल, निकाय प्रमुखों के आरक्षण के लिए रविवार को निकाली गई लॉटरी से इस बार प्रदेश की कुल 196 नगर निकायों में से 65 निकायों की प्रमुख महिलाओं के बनाये जाने की तस्वीर साफ़ हो गई।

Rajasthan Local bodies election 2019, 65 women to become chief
जयपुर।

राजस्थान के इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है जब रिकॉर्ड एक साथ 65 महिलाएं निकाय प्रमुख बनेगी। दरअसल, निकाय प्रमुखों के आरक्षण के लिए रविवार को निकाली गई लॉटरी से इस बार प्रदेश की कुल 196 नगर निकायों में से 65 निकायों की प्रमुख महिलाओं के बनाये जाने की तस्वीर साफ़ हो गई।

जाने कहां किस वर्ग की होंगी महिला प्रमुख निकाय प्रमुखों के आरक्षण की निकाली गई लॉटरी के अनुसार 41 निकायों की प्रमुख सामान्य महिलाएं होंगी। वहीं ओबीसी महिला की 13, अनुसूचित जाति की 9 और अनुसूचित जनजाति की 2 महिलाएं निकाय प्रमुख बनेंगी। वहीं शेष 121 नगर निकायों में 21 निकाय प्रमुख अनुसूचित जाति, ओबीसी के 26, सामान्य के 80 और अनुसूचित जनजाति के 4 निकाय प्रमुख पुरुष बनेंगे। 196 नगरीय निकायों में 10 नगर निगम, 34 नगर परिषद और 152 नगर पालिकाओं के महापौर, सभापति व अध्यक्ष पद की लॉटरी निकाली गई।

प्रदेश के सभी 196 शहरी निकायों की इस लॉटरी प्रक्रिया की शुरूआत अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण से की गई, फिर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की लॉटरी निकाली गई।

पहली बार एक साथ 7 महिला महापौर बनेंगी

ये पहली बार होगा जब प्रदेश में एक साथ 7 नगर निगमों में महापौर पद पर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। इनमें जयपुर ग्रेटर नगर निगम और जयपुर हैरिटेज नगर निगम, कोटा उत्तर नगर निगम, जोधपुर उत्तर नगर निगम, जोधपुर दक्षिण नगर निगम और अजमेर नगर निगम और बीकानेर नगर निगम शामिल है। जबकि भरतपुर में अनुसूचित जाति, उदयपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग और कोटा दक्षिण सामान्य वर्ग पुरुष महापौर बनेंगे।

49 निकायों के चुनाव अगले माहस्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस लॉटरी में कानून व नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्गों का ध्यान रखा गया है। जिन निकायों की लॉटरी निकाली गई उनमें से 49 निकायों के चुनाव अगले महीने नवम्बर में होंगे। जबकि जयपुर, कोटा व जोधपुर के नवगठित निकायों के चुनाव आगामी छह माह में और शेष सभी निकायों के चुनाव अगले साल होंगे।

संभागवार स्थिति

अजमेर संभाग :

संभागवार स्थिति
अजमेर संभाग : कुल निकाय – 32
अनुसूचित जाति वर्ग – डेगाना, ब्यावर, नावां
अनुसूचित जाति महिला – अजमेर
अन्य पिछड़ा महिला वर्ग- मालपुरा, विजयनगर
अन्य पिछड़ा वर्ग – टोडारायसिंह, गंगापुर, केकड़ी, शाहपुरा, परबतसर
सामान्य महिला वर्ग- डीडवाना, नागौर, सरवाड़, मकराना, मूण्डवा, उनियारा, नसीराबाद
सामान्य वर्ग – किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, निवाई, देवली, लाडनूं, मेड़तासिटी, कुचामनसिटी, कुचेरा, भीलवाड़ा, जहाजपुर, माण्डलगढ़, आसीन्द एवं गुलाबपुरा
बीकानेर संभाग : कुल निकाय – 30
अनुसूचित जाति महिला वर्ग – राजलदेसर
अनुसूचित जाति वर्ग – सूरतगढ़, अनूपगढ़, रावतसर
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- सार्दुलशहर, चूरू
अन्य पिछड़ा वर्ग – श्रीविजयनगर, गजसिंहपुर, छापर, पीलीबंगा
सामान्य महिला वर्ग – नोहर, श्रीगंगानगर, राजगढ़ (चूरू), बीकानेर, केसरीसिंहपुर, सुजानगढ़, पदमपुर
सामान्य वर्ग – रतनगढ़, बीदासर, संगरिया, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, रतननगर, सरदारशहर, भादरा, रायसिंहनगर, तारानगर, नोखा, श्रीकरणपुर व हनुमानगढ़
जोधपुर संभाग :

अनुसूचित जाति महिला वर्ग – सादड़ी
अनुसूचिज जाति वर्ग – फालना, जालौर
अनुसूचित जनजाति वर्ग – माउण्ट आबू
अन्य पिछड़ा महिला वर्ग – पाली, पीपाड़सिटी
अन्य पिछड़ा वर्ग – आबूरोड़, बाली, बाड़मेर
सामान्य महिला वर्ग – जोधपुर दक्षिण, जोधपुर उत्तर, भीलमाल, सुमेरपुर, सोजतसिटी, बालोतरा
सामान्य वर्ग – पोकरण, बिलाड़ा, फलौदी, जैसलमेर, शिवगंज, सिरोही, सांचौर, पिण्डवाड़ा, तख्तगढ़, रानीखुर्द तथा जैतारण
भरतपुर संभाग : कुल निकाय -18
अनुसूचित जाति महिला वर्ग – रूपबास, बाड़ी
अनुसचित जाति वर्ग – भरतपुर, हिण्डौनसिटी, वैर, भुसावर व सवाई माधोपुर
अन्य पिछड़ा महिला वर्ग – नदबई
अन्य पिछड़ा वर्ग – डीग
सामान्य महिला वर्ग – करौली, धौलपुर, कामां
सामान्य वर्ग – बयाना, नगर, राजाखेड़ा, कुम्हेर, टोडाभीम व गंगापुरसिटी
उदयपुर संभाग : कुल निकाय 22
अनुसूचित जाति- देवगढ़
अनुसूचित जनजाति महिला – कानोड़, फतेह नगर
अनुसूचित जनजाति – परतापुरगढ़ी, कुशलगढ़, डूंरगरपुर
अन्य पिछड़ा महिला वर्ग – प्रतापगढ़, कपासन
अन्य पिछड़ा वर्ग – उदयपुर, आमेट, राजसमंद
सामान्य महिला वर्ग – भीण्डर, छोटी सादड़ी व रावतभाटा
सामान्य वर्ग – सलूम्बर, बांसवाड़ा, सागवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, बेगूं तथा नाथद्वारा
कोटा संभाग : कुल निकाय 21
अनुसूचित जाति वर्ग – इंद्रगढ़, अकलेरा, कापरेन, केशवरायपाटन
अनुसूचित जाति महिला वर्ग – बांरा, कोटा उत्तर
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग – ईटावा
अन्य पिछड़ा वर्ग – नैनवां, मांगरोल व पिड़ावा
सामान्य महिला – सांगोद, लाखेरी, बून्दी, झालरापाटन
सामान्य वर्ग – कोटा दक्षिण, रामगंजमण्डी, अन्ता, झालावाड़, छबड़ा, भवानीमण्डी व कैथून
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो