scriptनिकाय चुनाव में भी खूब चला परिवारवाद, भाजपा-कांग्रेस ने नेताओं के रिश्तेदारों को दिए टिकट | Rajasthan local Body election 2020 BJP and Congress | Patrika News

निकाय चुनाव में भी खूब चला परिवारवाद, भाजपा-कांग्रेस ने नेताओं के रिश्तेदारों को दिए टिकट

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2021 02:52:50 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राज्य में पंचायत चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव में भी परिवारवाद काफी हावी नजर आ रहा है।

Rajasthan local Body election 2020 BJP and Congress

राज्य में पंचायत चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव में भी परिवारवाद काफी हावी नजर आ रहा है।

जयपुर। राज्य में पंचायत चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव में भी परिवारवाद काफी हावी नजर आ रहा है। राज्य के 20 जिलों के 90 निकायों में हो रहे चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अनेक बड़े नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों को टिकट दिए हैं। सूत्रों के अनुसार 10 से ज्यादा निकायों में नेताओं के रिश्तेदार चुनाव मैदान में हैं। अजमेर नगर निगम में पार्टी ने शहर अध्यक्ष की पत्नी को टिकट दिया है। आरक्षित सीट होने से चर्चा है कि शहर अध्यक्ष की पत्नी जीतीं तो महापौर के लिए दावेदार होंगी।
कहां किस नेता का रिश्तेदार लड़ रहा चुनाव

-टोंक में पूर्व मुख्य सचेतक और भाजपा के नेता रहे महावीर प्रसाद जैन के पुत्र जितेन्द्र चंवरिया।
-कुचेरा नगर पालिका से कांग्रेस विधायक विजयपाल मिर्धा के चचेरे भाई।
-अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा की पत्नी ब्रजलता। महापौर पद की दावेदार भी मानी जा रही हैं।
-नोखा पालिका में पूर्व संसदीय सचिव और विधायक कन्हैयालाल के पुत्र और पुत्रवधू दोनों।
-श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पौत्र।
-पिड़ावा में पूर्व मंत्री नफीस अहमद के भाई सगीर अहमद।
-झालरापाटन में प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेश गुर्जर की पत्नी।
-भींडर पालिका में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह के चचेरे भाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो