16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस, 2 से ज्यादा बच्चे होने पर भी चुनाव लड़ने की रखी मांग

Rajasthan Local Body Elections on Congress: कांग्रेस ने स्थानीय निकायों के चुनाव स्थगित करने के मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Local Body Elections: कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश स्तरीय स्वराज अधिवेशन शनिवार को पीसीसी कार्यालय में हुआ। इसमें स्थानीय निकायों के चुनाव स्थगित करने के मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में स्थानीय निकायों के 450 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अधिवेशन को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल एआईसीसी सहप्रभारी पूमन पासवान, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, सीताराम लांबा सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी.यादव ने बताया कि अधिवेशन में स्वराज सारथी अभियान का भी आगाज किया गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस महीने होंगे सरपंच के चुनाव! निर्वाचन आयोग ने 7463 ग्राम पंचायत में चुनाव तैयारी की शुरू

दो से ज्यादा बच्चे होने पर भी चुनाव लड़ने की छूट मिले

अधिवेशन में स्थानीय निकायों में चुनाव में दो बच्चों के नियम को निरस्त करने और 73वां व 74वां संविधान संशोधन के विषयों को स्थानीय सरकारों को सौंपने की आवश्यकता जताई। ग्राम सभा को सशक्त करने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल ऑडिट तथा जनसुनवाई जैसे राजनीति के नए साधनों के इस्तेमाल पर जोर दिया।

वहीं, पंचायती राज संगठन से जुड़े हुए लोगों को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी में अधिक भागीदारी दिए की मांग भी रखी गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 7463 ग्राम पंचायतों में होंगे सरपंच केचुनाव, अब गांवों में दिखेगा चुनावी रंग

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग