script

राजस्थान में पन्द्रह दिन के सख्त लॉकडाउन की तैयारी, फैसला आज सम्भव

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2021 08:18:29 am

कोरोना संक्रमण की घातक लहर की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने और भी कड़े फैसले करने की तैयारी कर ली है। अभी जारी प्रदेश स्तरीय कर्फ्यू के बाद अब 15 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

lockdown in rajasthan

वीकेंड कर्फ्यू

जयपुर। कोरोना संक्रमण की घातक लहर की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने और भी कड़े फैसले करने की तैयारी कर ली है। अभी जारी प्रदेश स्तरीय कर्फ्यू के बाद अब 15 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस दौरान राज्य की सीमाएं पूरी तरह सील रह सकती हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 12 बजे होने वाली मंत्रिमंडल और इसके तुरंत बाद मंत्रिपरिषद की बैठक का मुख्य एजेंडा यही है।

यह एजेंडा शनिवार शाम संक्रमितों और मौतों के बढ़े आंकड़े जारी होने के बाद रात को तैयार किया गया। इससे ठीक पहले मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों एवं उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। अन्य राज्यों जैसे हालात न बनें, इसके लिए उपाय व सुझाव जाने। साढ़े तीन घंटे चली बैठक के बाद मंत्रिमंडल व मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया गया।

सूत्रों के अनुसार बैठक में वरिष्ठ चिकित्साकों और विशेषज्ञों ने राय दी कि कर्फ्यू से कोरोना पर ज्यादा नियंत्रण नहीं किया जा सकता। फिलहाल शुक्रवार शाम 6 बजे लागू हुआ कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए प्रभावी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए इससे भी अधिक सख्त उपाय करने होंगे। लोगों को एक से दूसरे क्षेत्र में जाकर संक्रमण फैलाने से रोकना होगा।
—————————————————————
आज फिर कोविड रिव्यू:
मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिमंडल व मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद शाम 5 बजे एक बार फिर कोरोना संक्रमण एवं टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक होगी। ये सभी के लिए ओपन रखी जाएगी। इसमें भी विभिन्न जिलों के विशेषज्ञ जुड़ेंगे और मुख्यमंत्री उनकी भी राय लेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल व मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की राय और बैठक में एक बार फिर लिए गए सुझावों के आधार पर सरकार लॉकडाउन जैसे कुछ जरूरी फैसले ले सकती है।
—————————————————————
थोड़ी देर से भी बन सकती है जान पर:
कोरोना के कारण देश में बन चुके नाजुक हालात पर अविलंब फैसले लेने के लिए प्रधानमंत्री को जल्द राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी चाहिए। विस्तृत चर्चा कर कोविड नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्ययोजना बनानी चाहिए। अब थोड़ी भी देर से आमजन की जान पर बन आएगी। कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जीवन बचाना है। देश और प्रदेश में जिस तरह से मरीजों और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है, हालात चिंताजनक हैं। आज भी राजस्थान में 9046 कोविड केस आए हैं और 37 लोगों की मृत्यु हुई है। इसी सन्दर्भ में शनिवार को लगभग साढ़े 3 घंटे समीक्षा की।
– अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री की ट्विटर वॉल से

ट्रेंडिंग वीडियो