scriptमनरेगा में राजस्थान ने श्रमिक नियोजन का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: पायलट | rajasthan mgnrega Sachin Pilot | Patrika News

मनरेगा में राजस्थान ने श्रमिक नियोजन का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: पायलट

locationजयपुरPublished: May 20, 2020 08:19:28 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि राजस्थान में मनरेगा के तहत श्रमिक नियोजन 35.59 लाख हो गया है, जो पिछले दस वर्षों में सर्वाधिक श्रमिक नियोजन है।

manrega.jpg

MANREGA

जयपुर। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि राजस्थान में मनरेगा के तहत श्रमिक नियोजन 35.59 लाख हो गया है, जो पिछले दस वर्षों में सर्वाधिक श्रमिक नियोजन है। पायलट ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान परिस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाकर आर्थिक सम्बल प्रदान करने में मनरेगा मददगार साबित हुई है।
उन्होंने बताया कि जनवरी, 2019 में 100 दिवसीय कार्य योजना बनाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में चारागाह विकास, मॉडल तालाब विकास, श्मशान/ कब्रिस्तान विकास एवं खेल मैदान विकास के एक-एक कार्य स्वीकृत करने की योजना चलाई गई थी। इसको एक कदम आगे बढाते हुए वर्तमान में ‘एक ग्राम-चार काम‘ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत उक्त कार्य प्रदेश के प्रत्येक राजस्व गांव में प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं।
पायलट ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 36,679 कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिनमें 9,281 चारागाह विकास, 9,090 मॉडल जलाशय विकास, 9,589 श्मशान/कब्रिस्तान विकास तथा 8,719 खेल मैदान विकास के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन कार्यों पर अब तक लगभग 1372 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राजस्व गांव में इन कार्यों का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं में समन्वय कर कनवर्जेन्स के माध्यम से किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो