गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, राजस्थान के द्वार पहुंचा 'Monsoon'
जयपुरPublished: Jun 18, 2020 10:23:53 am
Rajasthan Monsoon 2020 : गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों के लिए सुखद खबर है। तेजी से आगे बढ़ता मानसून ( Monsoon 2020 Rajasthan ) प्रदेश में जल्द दस्तक देने को तैयार है। इंदौर से होते हुए झालावाड़ में मानसून ( Monsoon 2020 ) का प्रवेश हो गया है। ऐसे में अगले 3 दिन में मानसून कभी भी आ सकता है और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है...
जयपुर। गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों के लिए सुखद खबर है। तेजी से आगे बढ़ता मानसून ( Rajasthan Monsoon 2020 ) प्रदेश में जल्द दस्तक देने को तैयार है। इंदौर से होते हुए झालावाड़ में मानसून ( Monsoon 2020 ) का प्रवेश हो गया है। ऐसे में अगले 3 दिन में मानसून कभी भी आ सकता है और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ( Rajasthan Weather Update ) के अनुसार पूर्वोत्तर इलाको में कहीं—कहीं धूलभरी हवा चलने और छिटपुट बौछारें गिरने की भी संभावना है।