जयपुरPublished: Jul 30, 2023 11:46:50 am
Girraj Sharma
Rajasthan Monsoon: शहर में एक दिन पहले शनिवार को आई बारिश ने नाला सफाई और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। शहर की सड़के तालाब जैसी नजर आई। जगह—जगह जलभराव हो गया।
जयपुर। शहर में एक दिन पहले शनिवार को आई बारिश ने नाला सफाई और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। शहर की सड़के तालाब जैसी नजर आई। जगह—जगह जलभराव हो गया। जलभराव से पानी निकासी व गड्ढ़ों को भरने के लिए नगर निगम और जेडीए की संसाधन कम पड़ गए। निगम प्रशासन दूसरे दिन रविवार को भी पानी निकासी में जुटा रहा। जगह—जगह से शिकायतें आती रही।