scriptवसुंधरा राजे अब भी राजस्थान की CM! ‘हाईटेक’ GOOGLE भी नहीं हुआ अपडेट | Rajasthan New Chief Minister Vasundhara Raje, Google not updated yet | Patrika News

वसुंधरा राजे अब भी राजस्थान की CM! ‘हाईटेक’ GOOGLE भी नहीं हुआ अपडेट

locationजयपुरPublished: Dec 17, 2018 03:22:19 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Rajasthan New Chief Minister Vasundhara Raje, Google not updated yet

Rajasthan New Chief Minister Vasundhara Raje, Google not updated yet
जयपुर।
राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सोमवार को जयपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री जबकि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लेकिन दुनिया का सबसे हाईटेक माना जाने वाला सर्च इंजन गूगल तक शायद ये जानकारी नहीं मिल पाई। संभवतया तभी गूगल राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अपडेट नहीं दिखा।
दरअसल, गूगल पर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का नाम सर्च करने पर अब भी निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम और तस्वीर ही दिखाई दे रही है। हालांकि विकिपीडिया में सभी नेताओं की प्रोफ़ाइल अपडेट हो गई है। विकिपीडिया में अपडेटेड डेटा के अनुसार अशोक गहलोत के प्रोफ़ाइल पर मौजूदा मुख्यमंत्री, सचिन पायलट के प्रोफ़ाइल पर मौजूदा उपमुख्यमंत्री दर्शाया जा रहा है।
गहलोत ने सीएम, सचिन ने डिप्टी सीएम की ली शपथ
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में गहलोत और पायलट ने हिन्दी में शपथ ली। पायलट ने चूनरी का साफा पहन कर अपना देशी अंदाज दिखाया। शपथ ग्रहण से पहले और बाद में दोनों नेताओं के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई।
मंच पर मौजूद राहुल गांधी से मिलने के लिए नेताओं का तांता लगा रहा। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं देवगोड़ा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, डीएमके नेता एम के स्टालिन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी, जदयू के नेता शरद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पंवार सहित कई नेता शपथ के साक्षी बने। राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं से मुलाकात की।

ट्रेंडिंग वीडियो