जयपुर

राजस्थान में अगले चार दिन बढ़ेगा तापमान, 7 के बाद सर्दी पकड़ेगी जोर

राजस्थान में शुक्रवार रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिसके चलते अगले चार दिन तक दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं।

जयपुरDec 03, 2021 / 04:01 pm

Vinod Chauhan

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिसके चलते अगले चार दिन तक दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो 7 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट होगी और सर्दी फिर से जोर पकड़ेगी। हालाकि राजस्थान में दो दिन तक कुछ इलाकों में हुई बारिश के चलते शुक्रवार सवेरे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री तक गिरावट हुई। सीकर में फतेहपुर का तापमान 4.2 डिग्री पर आ गया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है और शुक्रवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर राजस्थान पर बारिश के रूप में दिखाई नहीं देगा, लेकिन चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी जरूर दर्ज होती रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने पर 7 दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। 7 दिसंबर के बाद मौसम में फिर से ठंडक होगी और कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगेगा।

बीती रात 21 जिलों के तापमान में गिरावट
राजस्थान में मावठ और कोहरे के कारण गुरुवार रात 21 जिलों का तापमान 2 से 6 डिग्री तक कम रहा। रात सर्द होने के चलते माना जा रहा था कि अब सर्दी रंग दिखाएगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ पास होने के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 5.4 डिग्री, बाढ़मेर 2.3 डिग्री, 5.2 डिग्री, जोधपुर 4.9 डिग्री, उदयपुर 3.2 डिग्री, सीकर 4.5 डिग्री, पिलानी 3.4 डिग्री, नागौर 6.1 डिग्री, जालौर 5.0 डिग्री और सिरोही के न्यूनतम तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान में गिरावट (सवेरे 8.30 बजे तक)
अजमेर 16.0 ————– 10.6
बाड़मेर 15.8 ————- 13.5
बीकानेर 16.0 ————– 10.8
चूरू 11.8 ————- 7.4
जयपुर 15.9 ————— 14.0
जैसलमेर 13.8 ————- 12.4
जोधपुर 17.8 ————- 12.9
कोटा 16.8 ————– 12.8
श्रीगंगानगर 11.6 —————- 10.0
डबोक 13.6————— 10.4
भीलवाड़ा 14.4 ————– 12.0
अलवर 11.4 ————— 11.0
पिलानी 12.1 —————– 8.7
सीकर 13.0 ————— 8.5
चित्तौडगढ़़ 13.5 —————– 12.8
फलोदी 14.2 ————— 12.4
नागौर 14.8 ————– 8.7
टोंक 19.7 ————– 17.5
बूंदी 15.6 —————– 12.8
जालौर 17.0 ————- 12.0
सिरोही 18.6 —————— 12.5
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.