script

‘हनीमून‘ के बाद अब ‘बेबीमून’ हब बना राजस्थान, प्रेग्नेंसी पीरियड को ऐसे एंजॉय कर रहे कपल

locationजयपुरPublished: Nov 18, 2017 06:41:49 pm

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

महिलाएं प्रेग्नेंसी पीरियड में पसंद कर रही हैं राजस्थान का शाही सत्कार….

Babymoon
जयपुर। पे्रग्नेंसी पीरियड हर कपल के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान होने वाली मम्मी को तनाव रहित वातावरण दिया जाता है और केयरिंग भी बढ़ जाती है। इसी पैम्परिंग में एक कदम आगे बढ़ते हुए इन दिनों बेबीमून कॉन्सेप्ट तेजी से बढ़ रहा है। प्रेग्नेंसी पीरियड में कपल्स घूमने जा रहे हैं और रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर थोड़ा रिलेक्स खोज रहे हैं।
‘हनीमून’ के बाद अब राजस्थान ‘बेबीमून’ डेस्टिनेशन के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। यहां पर देश-विदेश के कपल्स ‘बेबीमून’ को एंजॉय कर रहे हैं। यहां जयपुर के अलावा दूसरे डेस्टिनेशन जैसे- जोधपुर और उदयपुर भी बेबीमून के लिए पसंद किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, प्रेग्नेंसी पीरियड में ट्रैवलिंग करने वाली महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, लिहाजा जयपुर जैसे टै्रवल डेस्टिनेशंस में कौन आना पसंद नहीं करेगा।
82 महिलाओं ने जताई इच्छा
हाल ही देश की एक नामी ट्रैवल एजेंसी की ओर से कराए गए सर्वे में 82 फीसदी प्रेग्नेंट महिलाओं ने बेबीमून पर जाने की इच्छा जताई है। इस सर्वे के मुताबिक बेबीमून डेस्टिनेशन के रूप में जोधपुर और गोवा पहले स्थान पर आए हैं। सर्वे के मुताबिक, 65 प्रतिशत महिलाएं लोकल फूड को प्रिफरेंस दे रही हैं।
यहां मिलता है रॉयल ट्रीटमेंट
बेबीमून के लिए राजस्थान को इसलिए चुना जाता है, क्योंकि यहा रॉयल ट्रीटमेंट मिलता है। होटल्स से लेकर रेस्तरां, सभी में गेस्ट को एक रॉयल हॉस्पिटैलिटी का एक्सपीरियंस मिलता है। एक ट्रैवल एजेंसी से जुड़े जितेश शर्मा बताते हैं कि राजस्थान की हॉस्पिटैलिटी इसे दूसरे राज्यों से अलग बनाती है। लिहाजा यहां पर विजिटर्स की संख्या बढ़ रही है। जोधपुर और उदयपुर भी पसंद आ रहे हैं।
शेयर कर रही हैं एक्सपीरियंस
महिलाएं बेबीमून से जुड़े एक्सपीरियंस सोशल साइट्स पर भी शेयर कर रही हैं। बीते दिनों दिवाली पर भी जयपुर में बेबीमून मनाने के लिए एक कपल काफी एक्साइटेड था। दूसरी ओर, देश की कई नामी ट्रैवल एजेंसीज ने भी जयपुर को एक हॉट बेबीमून डेस्टिनेशन के तौर पर मेंशन किया है। एक्सपर्ट गजराज सिंह बताते हैं, ‘ट्रैवलिंग के तौर पर जयपुर हमेशा से ही पसंद किया जाता है। ऐसे में बेबीमून का नया कॉन्सेप्ट भी यहां पर आ रहा है। हमारे यहां भी प्रेंग्नेंट लेडीज स्टे करती हैं, जो जयपुर में ट्रैवलिंग के तौर पर आती हैं।’

ट्रेंडिंग वीडियो