जयपुरचुनाव की दृष्टि से प्रदेश के संवेदनशील जिलों में प्रशासन के लिए शांति पूर्ण चुनाव कराना एक चुनौती बना रहता है। इसी चुनौती के चलते कई जिलों में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर इनदिनों गणगौर पर्व की तैयारियां भी ज़ोरो पर हैं। देखें प्रदेशभर की कुछ खास तस्वीरें.. गणगौर का उत्साह… बाड़मेर इनदिनों चारों ओर गणगौर पर्व की धूम मची हुई है। महिलाओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह भी नजर आ रहा है। हर कोई अपनी गवर की सजावट में लगा है। घरों के बाहर सड़क किनारे पर मूर्ति बचने वाले कलाकार भी गवर को रंगों से सुन्दरता प्रदान कर रहे हैं। निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान का दिया संदेश दौसा. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए शनिवार को दौसा का पुलिस-प्रशासन सक्रिय नजर आया। यहां जिला मुख्यालय पर बीएसएफ के जवानों के साथ एसडीएम व सीओ ने मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया। उफ ये प्यास.. श्रीगंगानगर इनदिनों गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। शनिवार को दुर्गा मंदिर के पास गर्मी से राहत को लेकर पानी से गला तर कर प्यास बुझाती महिलाएं नजर आईं। फोटो- राजेन्द्रपालसिंह निक्का बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु अलवर नवरात्रा के पहले दिन शनिवार को सरिस्का बफर जोन स्थित अरावली पर्वतमाला के बीच बने करणी माता मंदिर में दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस बीच तेज धूप में करणी माता मंदिर तक दंडवत कर आगे बढ़ते हुए एक श्रद्धालु नजर आया। नाव चले तो कैसे.. भीलवाड़ाजल है तो कल है। पानी और नाव का रिश्ता अत्यधिक गहरा होता है। बिन पानी नाव का कोई महत्व नही होता। यही हाल इन दिनों बरून्दनी के फतहसागर बांध में देखने को मिला। कम बारिश से बांध में पानी सूख गया। बांध के पानी में मतस्य उत्पादन के दौरान कभी नाव चलती थी। शनिवार को पानी की कमी के चलते यहां एक नाव कीचड़ में धंस गई। ग्रामीण इस नाव को निकालने के प्रयास में जुटे दिखाई दिए। फॉर्म हाउस में घुसा पैंथर अलवर. जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पूनखर और दुब्बी गांव के बीच स्थित एक फॉर्म हाउस में शनिवार को पैंथर घुस आया। जिसे दोपहर करीब ढाई बजे ट्रंकूलाइज किया गया। इस दौरान पैंथर को देखने के लिए स्थानीय लोग और बच्चे जुट गए। फोटो- नरेश लवानियां