scriptPHOTOS: देखें प्रदेश की हलचल तस्वीरों के माध्यम से.. | Patrika News
जयपुर

PHOTOS: देखें प्रदेश की हलचल तस्वीरों के माध्यम से..

6 Photos
5 years ago
1/6

जयपुर
प्रदेश में इनदिनों चारों ओर चुनावी सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं। इन सब के बीच मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर सौ फीसदी करने की कवायद भी जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए प्रशासन खासा सक्रिय नजर आ रहा है। बात यदि गर्मी की हो तो पारा दिनोंदिन बढ़ रहा है। जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। देखें प्रदेशभर की कुछ खास तस्वीरें..

2/6

100 प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

सिरोही
पवैलियोन मैदान में शुक्रवार को मतदान जागरूकता के मद्देनजर मानव श्रंखला बना गई। इस दौरान जिला लेवल अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने निष्पक्ष मतदान करने के लिए मानव श्रंखला बनाई। जिला कल्कटर ने 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। मानव श्रंखला का यह नजारा ड्रोन से लिया गया है।

फोटो- जितेन्द्र सिंह बारड़

3/6

भरी दुपहरी, गर्मी और यों आगे बढ़ना..

बाड़मेर.
शहर में शुक्रवार को गर्मी के कारण पसीने छूट रहे थे। एेसे में तपती सड़क पर चलना पड़े तो कितना मुश्कल हो जाता है। लेकिन जिन्होंने जीवन में मुश्किलों को अपना लिया है, उनके लिए यह तपती सड़कें कुछ नहीं। एक दिव्यांग भरी दोपहर में रास्ता तय करते हुए।

4/6

चलो प्यास बुझाएं

बीकानेर
चैत्र के महीने में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस माह अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर चला गया है। शहर में बहुत से लोगों ने पक्षियों के पानी के लिए परिंडे भर रखे हैं। जस्सूसर गेट क्षेत्र में शुक्रवार को एक परिंडे में चिडिय़ों का झुंड प्यास बुझाता हुआ।

फोटो- नौशाद अली

5/6

बारात लेकर दूल्हा पहुंचा थाने

बांसवाड़ा

खमेरा थाना इलाके के पादरापाड़ा गांव में शुक्रवार सुबह बारात के पहुंचने से ठीक पूर्व दुल्हन प्रेमी के साथ चली गई।
जानकारी मिलने के बाद दूल्हा व बाराती खमेरा थाने पहुंचे। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया। जेवरातों के साथ प्रेमी संग भागी दूल्हन के संबंध में जानकारी देता दूल्हा और साथ में खड़े पड़ौली ग्राम पंचायत के बिजौर गांव के बाराती।

 

6/6

गर्मी से पाई इस तरह राहत..

बाड़मेर.
गरीबी व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष दिखाती है। मौसम में बदलाव के दौरान गरीबी से जूझ रहे लोग सकून के लिए एेसी-एेसी जगह तलाशते हैं जहां अन्य लोग करीब जाने से भी हिचकिचाते हैं। शहर के महिला पुलिस थाने के पास एक कच्चे नाले में पानी बह रहा था। इस दौरान आस पास की गरीब बस्ती के बच्चों ने इसमें छलांग लगा दी और इस पानी में ही नहाने लगे।

फोटो- ओम माली

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.