राजस्थान में शनिवार को हुई खास हलचल में एक ओर खाटूश्याम के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता नजर आया तो दूसरी ओर भरतपुर में लठमार होली की धूम रही। एक ओर सियासी सरगर्मियां उफान पर रहीं तो दूसरी ओर खेतों में लहलहा रही गेहूं की बालियों को देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। देखिए प्रदेशभर की ऐसी ही कुछ खास तस्वीरें.. गोवर्धन/भरतपुर बरसाने से शुरू हुई लठामार होली की धमक शनिवार को नन्दबाबा की नगरी नन्दगांव पहुंच गई। नगाड़ों की गूंज पर हुरियारे व हुरियारिनों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान श्रद्धालु भी रंग-गुलाल में मदमस्त होकर नाचने लगे। सीकर. खाटूश्यामजी के लक्खी मेले में दशमी पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नाचते गाते भक्तों की टोली बाबा श्याम के दीदार के लिए पहुंच रही है। लाखों की संख्या में भक्त बाबा को निशान अर्पित कर रहे हैं। फ़ोटो जगदेव सिंह भरतपुर पहाड़ी कस्बे में सभा स्थल से हैलीपेड तक गाड़ी चलाकर ले जाते उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व समीप बैठे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। भरतपुर पहाड़ी कस्बे में सभा को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हेलीकॉप्टर को देखते लोग। फोटो विनोद शर्मा श्रीगंगानगर शनिवार अल सुबह हनुमानगढ़ मार्ग पर गोवंश से भरे ट्रोले में आग लगने के बाद धू-धू कर जलता ट्रोला। सीकर। बरसों बाद मौसम के साथ देने के कारण इस समय खेतों में गेहूं की उपज लहलहा रही है इस सुनहरी उपज को देख कर किसानों के चेहरों पर खुशी है ऐसा ही एक दृश्य कैमरे में कैद किया गया शहर के समीप गोकुलपुरा गांव से। फ़ोटो पंकज परमुवाल बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन ब्लॉक अध्यक्ष को बिना नोटिस के अध्यक्ष पद से हटाने पर शनिवार को कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के सामने नारेबाजी कर पुतला भी जलाया।