scriptपुलिस थाने में नशा नहीं मिला तो बाथरुम जाकर किया ये काम…. गंभीर हालत में लेकर दौड़ी पुलिस | Rajasthan police crime news | Patrika News

पुलिस थाने में नशा नहीं मिला तो बाथरुम जाकर किया ये काम…. गंभीर हालत में लेकर दौड़ी पुलिस

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2021 11:48:17 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

देर रात ही इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी बताया गया है। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ और गंगानगर में नशे का सबसे ज्यादा अवैध कारोबार होता है। नशे की लाखों गोलियां हर साल दोनो जिलों से बरामद की जाती हैं।

23_10_2020-jail_20936517_15214121.jpg
जयपुर
नशे के आदी दो बदमाशों को पकडना थाना पुलिस को महंगा पड गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को पकडने के बाद जरुरी कार्रवाई करने की तैयारी की, इस बीच दोनो बाथरुम में जाने के नाम पर वहां से फिनाइल की गोलियां गटक गए। बाद में जब उनकी हालत बिगडने लगी तो पुलिस उनको लेकर अस्पताल दौड़ी। घटना देर रात श्रीगंगानगर जिले के सदर थाना इलाके की है। दरअसल सदर पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दो यवकों को गिरफ्तार किया था।
दोनो को हवालात में रखा गया। दोनो नशे के आदी थे। उनको नशा नहीं मिल रहा था इस कारण से पुलिस को लगातार परेशान कर रहे थे। उनमें से एक कुछ देर के बाद बाथरुम गया तो वहां पर रखी फिनाइल की गोलियां जेब में रख लीं। बाद में इन गोलियों से अपनी नशे की तलब मिटाने के लिए दोनो बदमाशों ने दो-दो गोलियां गटक ली। इस बारे में जब पुलिस को पता चला तो हडकंप मच गया। दोनो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां चिकित्सकों ने दोनो को उल्टी कराई और कई दवाईयां दी। उसके बाद जाकर दोनो गोलियां बाहर निकलीं। फिलहाल दोनो की हालत अब खतरे से बाहर है। उधर पुलिस दोनो बदमाशों पर एक और नया केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। देर रात ही इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी बताया गया है। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ और गंगानगर में नशे का सबसे ज्यादा अवैध कारोबार होता है। नशे की लाखों गोलियां हर साल दोनो जिलों से बरामद की जाती हैं। कुछ दिन पहले भी एक साथ ही चालीस हजार से भी ज्यादा नशे की गोलियां बरामद की गई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो