scriptप्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी, पति ने बीच सड़क पकडा और… ये हाल कर दिया… | Rajasthan police crime news | Patrika News

प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी, पति ने बीच सड़क पकडा और… ये हाल कर दिया…

locationजयपुरPublished: Jul 24, 2021 12:51:20 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

लेकिन इस बार रेड पत्नी ने नहीं पति ने की है।

love_affair.jpg

Demo Pic

जयपुर
कुछ दिन पहले जयपुर के शास्त्री नगर में एक विवाहिता ने अपने सीआरपीएफ अफसर पति और उनकी प्रेमिका को रंगे हाथों होटल में पकडा था और खूब पीटा था। इस घटना के बाद मारपीट करने वाले पक्ष पर शास्त्री नगर पुलिस ने केस दर्ज किया था जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद अब भरतपुर में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। लेकिन इस बार रेड पत्नी ने नहीं पति ने की है।
मामला बयाना थाना क्षेत्र का है। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि कुलदीप जाटव और उसकी पत्नी जलवती देवी एवं हेमंत कुमार के बीच पूरा मामला हुआ है। कुलदीप की शादी कुछ समय पहले जलवती से हुई थी। कुछ दिन पहले दोनो में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया तो उसके बाद जलवती गांव में ही रहने वाले हेमंत के साथ उसके यहां चली गई और साथ रहने लगीं। दोनो पक्षों के बीच कुछ समय पहले फिर से विवाद हुआ था और इसी विवाद के बाद जलवती अपने पति कुलदीप और उसके परिवार वालों को पांबद कराने के लिए कोर्ट जा रही थीं।
इस दौरान शुक्रवार दोपहर कुलदीप और जलवती का कोर्ट के नजदीक ही सामने हो गया। जलवती के साथ हेमंत और अन्य कुछ लोग थे। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुलदीप ने जलवती के कान को चाकू से काट दिया। उसे कई टांके लगाने पडे। इस बीच दोनो पक्षों में झगडा हो गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कुलदीप एवं हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। हेमंत के खिलाफ कुलदीप के ही परिवार की एक महिला ने छेडछाड़ करने और मारपीट करने का भी केस दर्ज कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो