scriptदगाबाज निकली सहेली, कम उम्र की लड़की के साथ कर दिया बड़ा कांड, पकडी तो खुला राज | Rajasthan police crime news | Patrika News

दगाबाज निकली सहेली, कम उम्र की लड़की के साथ कर दिया बड़ा कांड, पकडी तो खुला राज

locationजयपुरPublished: Nov 23, 2021 01:44:25 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

दोनो को अब जाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जयपुर
बूंदी जिले की थाना गेण्डोली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी जीतू मीणा तथा दुष्कर्म में सहयोग करने वाली आरोपिया सोनी मीणा निवासी छावनी बोरदा जिला बून्दी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बूंदी पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवायी की 14 अक्टूबर की रात 10 बजे वह घर पर पढ़ रही थी तथा मां सो रही थी। तभी उसकी जानकार सोनी मीणा उनके घर आई ओर बाहर घूमने की कह बाहर ले गई।
अपने साथ लेकर सोनी उसे आरोपी जीतू के मकान की छत पर ले गई। छत पर उसे अकेला छोड़ कर वापस चलो गई। जीतू ने छत पर उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही सोनी और जीतू दोनो फरार हो गए। दोनो को अब जाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो करीब एक महीने से बूंदी और आसपास के इलाके में फरारी काट रहे थे। दोनो को कोर्ट मंे पेश कर अब जेल भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो