आतिशबाजी करने से पहले पुलिस का ये कैंपेन सोशल मीडिया पर चैक कर लें... ये नियम नहीं माना तो हवालात तैयार
जयपुरPublished: Oct 24, 2022 12:38:06 pm
सभी सुरक्षित रहने व लापरवाही ना करने का संदेश दे रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि राजस्थान पुलिस की ओर से इस तरह का रचनात्मक प्रयास किया गया है।
जयपुर
राजस्थान पुलिस इस बार अलग ही मूड में नजर आ रही है। राजस्थान पुलिस ने दिवाली विश का अपना अलग ही तरीका निकाला है। यह तरीका इतना अनोखा है कि सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। पुलिस ने अनोखे संदेश को बहुत ही अदुभत तरीके से पेश किया है। पुलिस के इस प्रयोग में पटाखों को इस्तेमाल किया गया है। बम हो या रॉकेट या फुलझड़ी सब बोल रहे हैं। सभी सुरक्षित रहने व लापरवाही ना करने का संदेश दे रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि राजस्थान पुलिस की ओर से इस तरह का रचनात्मक प्रयास किया गया है।