scriptकुछ नया: मिशन मंगल और रोड एक्सीडेंट का क्या है कनेक्शन, जरुरी जानिए अगर वाहन चलाते हैं आप | rajasthan police: road accidents in rajasthan: akshay kumar: | Patrika News

कुछ नया: मिशन मंगल और रोड एक्सीडेंट का क्या है कनेक्शन, जरुरी जानिए अगर वाहन चलाते हैं आप

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2019 02:06:37 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

कुछ नया: मिशन मंगल और रोड एक्सीडेंट का क्या है कनेक्शन, जरुरी जानिए अगर वाहन चलाते हैं आप

mp

road accident : सड़क हादसे में चार भाजपा नेता गंभीर घायल

कुछ नया: मिशन मंगल और रोड एक्सीडेंट का क्या है कनेक्शन, जरुरी जानिए अगर वाहन चलाते हैं आप
जयपुर
rajasthan police: सड़क हादसे, (Road accidents rajasthan) मिशन मंगल और पुलिस,,, तीनों विषयों का गहरा नाता है। राजस्थान पुलिस ने इन तीनों विषयों को एक साथ ला दिया है। लोग इस संदेश को बेहद पसंद कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस के ट्वीटर पर बॉलीवुड के (Akshay Kumar) खिलाड़ी कुमार की आने वाली फिल्म (Mission Mangal) मिशन मंगल का एक मीम डाला गया है। इस पर लिखा गया है कि पूरी दुनिया से कहो कॉपी देट,,,। इस मीम पर राजस्थान पुलिस ने अपने अंदाज में लिखा है कि हैलमेट पहनें, सीटबेल्ट बांधे और यातायता नियमों का पालन करें,,, और पूरी दुनिया को कहें कॉपी देट। राजस्थान पुलिस के इस (Twitter) ट्वीट को खुद अक्षय कुमार ने पसंद और शेयर, रीट्वीट किया। साथ ही फिल्म अदाकारा कीर्ति कुलहारी ने भी इसे शेयर, रीट्वीट किया। लोगों ने भी इस ट्वीट को काफी पसंद किया है। इसे अब तक 3500 से ऊपर लाइक मिल गए हैं।
दरअसल राजस्थान पुलिस अपने सोशल मीडिया पेज पर लगातार इस तरह के प्रयोग करती रहती है। अधिकतर कमेंट्स लोगों को सावधान और सुरक्षित रहने के मुद्दों पर किए जाते हैं। कुछ दिन पहले एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के एक जीएफएक्स को भी शेयर किया गया था। उसे भी भरपूर लाइक और शेयर मिले थे।
राजस्थान पुलिस ने ट्वीटर पर नियमित रुप से मीम और मैसेज डालना करीब दो साल से ही सही तरीके से शुरू किया है लेकिन इन दो सालों में ही पुलिस के इस पेज को खासा पंसद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टॉप फाईव स्टेट की अगर बात की जाए तो उनमें राजस्थान पुलिस का भी नंबर आता है। पुलिस मुख्यालय में अफसरों की एक पूरी टीम को इस काम में लगाया गया है और समय समय पर डीजीपी खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं को भी समाधान मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो