scriptRajasthan Political Crisis BJP Chief Jp Nadda Take Decision Raje | राजस्थान भाजपा में भी आया सियासी संकट, आलाकमान करेंगे निर्णय | Patrika News

राजस्थान भाजपा में भी आया सियासी संकट, आलाकमान करेंगे निर्णय

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2022 05:09:40 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

कांग्रेस का सियासी संकट अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कौन होगा ? इसे लेकर आलाकमान को फैसला लेना है। जिन तीन नेताओं को नोटिस दिया गया, उन पर क्या कार्रवाई होनी है, इस पर भी फैसला होना बाकी है।

राजस्थान भाजपा में भी आया सियासी संकट, आलाकमान करेंगे निर्णय
राजस्थान भाजपा में भी आया सियासी संकट, आलाकमान करेंगे निर्णय
जयपुर।

कांग्रेस का सियासी संकट अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कौन होगा ? इसे लेकर आलाकमान को फैसला लेना है। जिन तीन नेताओं को नोटिस दिया गया, उन पर क्या कार्रवाई होनी है, इस पर भी फैसला होना बाकी है। इन सबके बीच अब भाजपा में भी सियासी संकट की स्थिति बन गई है। यहां भी नेताओं की गुटबाजी के चलते एक बड़ा काम अटक गया है। अब इस काम पर भाजपा की कोर कमेटी फैसला लेगी। दरअसल, भाजपा में एंट्री के लिए कई नेता कतार में हैं। लेकिन आपसी गुटबाजी के चक्कर में इन नेताओं एंट्री पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, सुरेंद्र गोयल सरीखे नेताओं की भाजपा में री-एंट्री की तैयारी थी। ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुट के नेता हैं। मगर केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल के साथ भाटी की अदावत के चक्कर में मामला फिलहाल अटक गया है।

ऐसे में अब कोर कमेटी की बैठक में इस मामले पर फैसला किया जाएगा। यह बैठक कोटा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होगी। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी साफ कर दिया है कि बीजेपी में घर वापसी करने वाले नेताओं का फैसला कोर कमेटी करेगी। जो भी लोग पार्टी में आना चाहते हैं उनके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, कमेटी की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद ही कोर कमेटी उस पर अपना निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें

सियासी उबाल के बीच गहलोत को मिला आलाकमान का बड़ा संदेश



राठौड़ ने कहा कि हमारी पार्टी का व्यापक जनाधार है, पार्टी से नए लोग जुड़ना चाहते हैं हमारी पार्टी में सिद्धांत रीति- नीति और कल्चर है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हम लोग काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पार्टी ज्वाइन करना चाहता है उसके लिए पार्टी में एक प्रोसीजर बना हुआ है और उस प्रोसीजर को फॉलो करना ही पड़ेगा। पार्टी में कोई भी आना चाहता है तो वो अपनी शर्तों पर नहीं बल्कि पार्टी के रीती- नीतिमें विश्वास करके आए तो उसका हम स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें

वसुंधरा राजे की देवदर्शन यात्रा पर भाजपा प्रभारी अरुण सिंह का बड़ा बयान




कांग्रेस के जहाज में छेद

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के जहाज में बड़ा छेद हो चुका है उसका जहाज कभी भी डूब सकता है इसलिए कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोग कांग्रेस छोड़ कर चले गए तो इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कांग्रेस में किस प्रकार से उथल-पुथल मची हुई है। राठौड़ ने साफ कहा कि बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है, सब एकजुट हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.