scriptमौसम अपडेट: राजस्थान के इन 13 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना | rajasthan rain forecast 12 september 2020 | Patrika News

मौसम अपडेट: राजस्थान के इन 13 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2020 12:56:30 pm

Submitted by:

santosh

प्रदेशभर में मानसून की विदाई का समय नजदीक आने के साथ ही मानसून में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

rain_in_rajasthan.jpg

weather

जयपुर। प्रदेशभर में मानसून की विदाई का समय नजदीक आने के साथ ही मानसून में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। भाद्रपद मास में जहां पूरी तरह से इंद्रदेव मेहरबान नजर आए। वहीं आश्विन प्रथम कृष्ण मास में प्रदेश में मानसून की बारिश में विराम लग गया है। बादल छंटते ही सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर जिलों में खिल रही तेज धूप और उमस आमजन को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा बना हुआ है। बीते 24 घंटे में आज सुबह तक बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 58, पाली के सादड़ी में 52, सिरोही में 53 एमएम बारिश हुई।

जयपुर का तापमान सुबह ही 33 डिग्री:
राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह भी तेज धूप निकली। आज सुबह का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल यह 35.2 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में दो डिग्री की की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले एक से दो दिनों में गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं। गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोग ठंडी हवा के झौंकों के लिए तरस रहे हैं। फिलहाल सोमवार शाम तक प्रदेशभर में कहीं भी बारिश के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

गंगानगर रहा सबसे गर्म:
शुक्रवार को श्रीगंगानगर प्रदेशभर में सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहा तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चूरू, बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान में बढ़ोतरी लगातार देखने को मिल रही है।

15 सितंबर को बारिश के आसार:
मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर के आसपास प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर तीन से चार दिन के लिए सक्रिय होने की संभावना है। भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालवाड़, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार जताए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो